फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Roads became ponds, houses filled with water

Rampur News: सड़कें बनीं तालाब, घरों में भरा पानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 05:47 AM IST
विज्ञापन
Roads became ponds, houses filled with water
रामपुर। पहली बारिश ने ही नगर पालिका के नालों की सफाई के दावों की पोल खोल दी। 12 एमएम बारिश से शहर की सड़कें तालाब बन गईं और कई इलाकों में लोगों के घरों में पानी भर गया। सारा सामान डूब गया। इस बारिश से गन्ना और धान की फसल को फायदा पहुंचा है। बारिश से बुधवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

बुधवार तड़के चार बजे से बिजली कड़कने बाद बारिश शुरू हो गई। करीब दो घंटे तक हुई बारिश से शहर जलमग्न हो गया। सड़कों पर कई-कई फीट पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पहली ही बारिश में नगर पालिका के नालों की सफाई के दावे फेल हो गए। ऐसे में मानूसनी बारिश में लोगों को और मुसीबत हो सकती है।
विज्ञापन

शौकत अली रोड, कचहरी रोड, तीतरवाली पाखड़, डायमंड रोड, जेल रोड, नगर पालिका रोड समेत कई इलाकों में भरा पानी भर गया। 6.8 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली ठंडी हवाओं ने मौसम को खुशगवार तो कर दिया, मगर लगातार बारिश से कई इलाकों में घरों में पानी भर गया। इससे सोफा, गद्दे और घरेलू सामान भीग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों पर कीचड़ के साथ नालियां और नाले चोक हो गए। नालों में भरा कचरा भी सड़कों पर आ गया। दोपहर करीब ढाई बजे तक बारिश के बाद शाम चार बजे हल्की धूप निकल आई, जिससे उमस भी बढ़ गई। रात में फिर मौसम ने फिर करवट ली और काली घटाओं के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। वहीं टांडा में भी बारिश के बाद जलभराव की समस्या हुई। देहात क्षेत्र में ज्यादा बारिश नहीं हुई।
----------------------------------------
किसानों को पहुंचा फायदा
जिला कृषि अधिकारी नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि जिले में 35 हजार हेक्टेयर में गन्ना की खेती होती है। बारिश से सबसे अधिक गन्ने को फायदा पहुंचा है। इसके साथ धान की फसल के लिए भी बारिश फायदेमंद रही। किसान भी बारिश न होने के चलते परेशान थे।
-----------------------------------------

डीएम ने तेजी से सफाई कराने के दिए निर्देश
बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव की समस्या होने पर डीएम जोगिंदर सिंह ने पहाड़ीगेट, शाहबादगेट, अजीतपुर स्थित मुख्य नालों का निरीक्षण किया। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को तत्काल जलभराव की समस्या के समाधान व व्यापक साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि पुलिया व मुख्य नालों की सफाई के काम यदि अतिक्रमण आड़े आता है तो अतिक्रमण को ध्वस्त करके सफाई कराएं।
--------------------------------------
वर्जन:
नालों की सफाई का काम चल रहा है। अभी बड़े नालों और नालियों की साफ-सफाई की गई थी। जल्द ही सभी नालों की सफाई का काम पूरा कर लिया जाएगा। -दुर्गेश्वर त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, रामपुर।
----------------------------------------------------
नालों की साफ-सफाई समय से कराई गई। शहर में जलभराव ज्यादा देर तक नहीं रहा। कहीं यदि अधिक परेशानी हुई है तो वहां निरीक्षण कर समस्या का समाधान करा दिया गया। - सना खानम, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद, रामपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed