फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   road block in rampur city

चौराहे पर शव रख कर लगाया जाम

Tue, 22 Mar 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर Updated Tue, 22 Mar 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
road block in rampur city
रामपुर में बुधवार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जाम लगाते विनोद के परिजनों को समझाती पुलिस। अमर उजाला - फोटो : amarujala
गंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला कैथ का पेड़ में शनिवार को गोली लगने से घायल युवक की उपचार के दौरान मुरादाबाद में मौत हो गई। इससे भड़के परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बाजार नसरुल्ला खां में चौराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस और जाम लगाने वालों के बीच नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी करने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।  
विज्ञापन


गंज थाना क्षेत्र के कैथ का पेड़ निवासी विनोद शनिवार को गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों के मुताबिक मोहल्ले में ही एक युवक छत पर चढ़कर फायरिंग कर रहा था। गोली लगने से विनोद की पानी की टंकी फट गई थी। विनोद के विरोध करने पर आरोपी ने उस पर भी फायर झोंक दिया था, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया था। भतीजे की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों सुमेर और चुन्नू के खिलाफ जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज की थी। विनोद का इलाज मुरादाबाद के निजी अस्पताल में चल रहा था। सोमवार रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मंगलवार शाम उसका शव रामपुर लाया गया। परिवार और मोहल्ले के लोग शव को बाजार नसरुल्ला खां स्थित चौराहे पर ले गए। शव को चौराहे पर रखकर जाम लगा दिया। परिजनों की मांग थी कि विनोद के हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया जाए। जाम लगने की सूचना के बाद कोतवाली और गंज पुलिस वहां पहुंच गई। लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस से उनकी नोकझोंक भी हुई। चौराहे पर लगभग आधे घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस के आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन देने के बाद जाम हटा लिया। गंज प्रभारी जीत सिंह का कहना है कि विनोद पर जानलेवा हमले करने की रिपोर्ट पहले से दर्ज है, उसको हत्या में तरमीम कर दिया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed