{"_id":"57bcaa974f1c1b4c27d4f2b9","slug":"rice-s-three-year-old-daughter-kidnapped-businessman-angry","type":"story","status":"publish","title_hn":"चावल व्यापारी की तीन साल की बेटी का अपहरण, गुस्सा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चावल व्यापारी की तीन साल की बेटी का अपहरण, गुस्सा
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Wed, 24 Aug 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
अपहृत बच्ची
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में सोमवार रात चावल व्यापारी की तीन साल की बच्ची का अपहरण होने से हंगामा हो गया। व्यापारी और उलमा सड़क पर उतर आए। बच्ची की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर कोतवाली का घेराव किया गया। हंगामे को लेकर बाजार भी बंद कराने की कोशिश की गई। पुलिस के अनुरोध करने पर चेयरमैन के हस्तक्षेप करने पर लोग शांत हुए।
सोमवार रात करीब 11 बजे मोहल्ला नज्जुपुरा निवासी चावल व्यापारी मोहम्मद तालिब पुत्र साबिर ने थाने में शिकायत की थी कि उसकी पुत्री खनशा रहमान (3) अपने घर में खेलते-खेलते बाहर निकल गई। रास्ता भटकने से वो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास एक मीट विक्रेता के पास जा पहुंची।
जहां से उसे मोहल्ला टंडोला निवासी असलम पुत्र बब्बन यह कहकर ले गया कि वो बच्ची और उसके परिजनों को जानता है। लेकिन देररात तक वो बच्ची को लेकर घर नहीं पहुंचा। इधर, परिजन बच्ची को ढूंढते रहे। लेकिन सुराग नहीं लगा। बच्ची के अगवा होने की सूचना नगर में आग की तरह फैल गयी।
विज्ञापन
लोग भारी संख्या में रात में ही थाने पहुँच गए तथा थाने का घेराव किया। बच्ची की बरामदगी की मांग को लेकर लोग रातभर थाने में जमे रहे। सुबह होने पर नगर के उलेमा भी थाने पहुंचे तथा बच्ची की बरामदगी की मांग की। वहीं लोग सड़क पर उत्तर आये तथा बाजार भी आधा बंद करा दिया।
पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने चेयरमैन के मार्फत लोगों को शांत कराया। थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह धामा ने बताया कि छह टीमों का गठन कर दिया गया है, जो कि तलाश में दबिश दे रही हैं।