फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   return cow of sankjrachary

आजम ने लौटाई शंकराचार्य की दी गाय

Mon, 10 Apr 2017 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो / रामपुर Updated Mon, 10 Apr 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
return cow of sankjrachary
रामपुर में पूर्व मंत्री आजम खां मथुरा के स्वामी अधोक्षजानंद द्वारा उपहार में दी गई गाय को वापस भेजते हुए।

विज्ञापन

गोवर्धनपुरी के शंकराचार्य पीठाधीश्वर जगतगुरु स्वामी अधोक्षजानंद देव तीर्थ महाराज की ओर से डेढ़ साल पहले भेंट की श्यामा गाय और बछिया पूर्व मंत्री आजम खां ने दुखी मन से लौैटा दी है। रवाना करने से पहले आजम खां ने गाय के सिर पर हाथ फिराया। रुंधी आवाज में बोले, गाय और बछिया की काफी समय तक खिदमत की। मन तो वापस करने को नहीं कर रहा है। लेकिन, देश और प्रदेश के जो हालात बन रहे हैं, उसे देखते हुए गाय को अपने पास रखना ठीक नहीं है।       

गोवर्धनपुरी मथुरा के शंकराचार्य पीठाधीश्वर जगतगुरु स्वामी अधोक्षजानंद देव तीर्थ महाराज ने 26 अक्तूबर 2015 को पूर्व मंत्री मोहम्मद आजम खां को एक गाय और बछिया भेंट की थी। डेढ़ साल से आजम खां की कामधेनु डेयरी में गाय और बछिया की सेवा की जा रही थी। आजम खां ने रविवार को गाय और बछिया स्वामी अधोक्षजानंद जी महाराज को लौटा दी। आजम खां मीडिया वालों को साथ लेकर कामधेनु गोशाला पहुंचे। उन्होंने गोशाला के बाहर गाय और बछिया के सिर पर कई बार हाथ फहराया। 
विज्ञापन


रुंधी आवाज में बोले उनका मन आज बहुत दुख रहा है। लेकिन क्या करें देश और प्रदेश के जो हालत बन रहे हैं उसे देखते हुए गाय रखना ठीक नहीं होगा। राजस्थान के दिल दहलाने वाले हादसे के बाद मेरे जैसे तमाम कमजोर लोगों के जिंदगी और मौत का सवाल खड़ा हो गया है। अगर गाय को कुछ हो गया तो उन्हें भी मुजरिम की नजर से देखा जाएगा। कहा कि वह
विज्ञापन
विज्ञापन


मुसलमानों के पैगाम देना चाहते हैं कि इस माहौल में गाय पालना उनकी जान को खतरा है। मुसलमानों को राजस्थान हादसे से सबक लेना चाहिए। इसके बाद आजम खां ने गाय और बछिया को मथुरा भेजने के लिए गाड़ी मंगवाई। अपनी मौजूदगी में गाय और बछिया गाड़ी में लदवाई। पानी और चारा भी गाड़ी में लदवाया। गाय और बछिया को लेकर जब गाड़ी मथुरा के लिए रवाना हुई तो आजम खां की आंखें नम हो गईं। वह देर तक खड़े होकर गाड़ी को जाता देखते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed