{"_id":"6191502ecbc751400272dfc6","slug":"report-on-charges-of-molesting-the-young-man-and-threatening-his-father-milak-news-mbd409441414","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक पर छेडखानी और उसके पिता पर धमकाने के आरोप में रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक पर छेडखानी और उसके पिता पर धमकाने के आरोप में रिपोर्ट
विज्ञापन
युवक पर छेड़खानी और उसके
पिता पर धमकाने की रिपोर्ट दर्ज
मिलक। पुलिस ने युवती से छेड़खानी के आरोप में युवक और उसके पिता पर धमकाने की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहित युवती का आरोप है कि वह अपने घर से नगर के एक मोहल्ले में 18 अक्तूबर को काम से आई थी। इस बीच आरोपी युवक ने उसको बुरी नीयत से दबोच लिया और छेड़खानी की।
आरोप है कि इस मामले को लेकर पंचायत का भी दौर चला, लेकिन पंचायत में आरोपी युवक के पिता ने उसे और उसके परिवार को धमकाया। प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह ने बताया कि विवाहित युवती की तहरीर पर आरोपी युवक अभिनव के खिलाफ छेड़खानी और उसके पिता के खिलाफ धमकाने की रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। संवाद