{"_id":"66d8ed6767934e397a078e94","slug":"report-lodged-against-four-in-case-of-shooting-of-farmer-one-arrested-rampur-news-c-282-1-smbd1029-129163-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: किसान को गोली मारने के मामले में चार पर रिपोर्ट दर्ज, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: किसान को गोली मारने के मामले में चार पर रिपोर्ट दर्ज, एक गिरफ्तार
Thu, 05 Sep 2024 04:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 05 Sep 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
मसवासी (रामपुर)। खेत से जबरन रेत लदे ओवरलोड वाहन निकालने के विरोध पर किसान को गोली मारने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी रणदीप सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया।
चौकी क्षेत्र के गांव कुंदनपुर निवासी देवराज सिंह के यूपी सीमा से सटे उत्तराखंड के परमानंदपुर स्थित गन्ने के खेत से रेत से भरे वाहनों को निकाला जा रहा था। खनन के वाहन गुजरने से किसान की फसल बर्बाद हो रही थी। मंगलवार को खेत से वाहन निकालने पर देवराज सिंह ने विरोध जताया तो विवाद हो गया था। आरोपियों ने देवराज सिंह को गोली मार दी। गोली देवराज के पैर में लगी थी। सूचना मिलते ही स्वार कोतवाल संदीप त्यागी, चौकी इंचार्ज मनोज कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे थे। घायल के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल उत्तराखंड राज्य का होने पर थाना आईटीआई, काशीपुर पुलिस ने घायल को काशीपुर अस्पताल में भर्ती कराया। उत्तराखंड के आईटीआई थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि मामले में घायल के भाई राकेश की तहरीर पर घोसीपुरा निवासी रणदीप सिंह राणा, सतनाम सिंह अमरजीत सिंह व मिंटू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी रणदीप सिंह को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। आईटीआई थानाध्यक्ष ने बताया कि जल्दी ही शेष आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।