फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Report filed against four people in case of death of farmer

किसान की मौत के मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Report filed against four people in case of death of farmer
शाहबाद। नवाबपुरा गांव निवासी कृष्णपाल का शव शनिवार तड़के यूकेलिप्टस के पेड़ पर लटका मिला था। पत्नी ने गांव के ही चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। शनिवार शाम को पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कृष्णपाल की मौत से पहले उसका गांव के ही कुछ लोगों से विवाद हुआ था। इसके बाद कृष्णपाल और उसकी पत्नी शकुंतला रिपोर्ट दर्ज कराने कोतवाली पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। शकुंतला का आरोप था कि पुलिस की लापरवाही के चलते आरोपियों ने उसके पति की हत्या कर शव पेड़ पर लटका दिया। शकुंतला ने शनिवार को भी चारों के खिलाफ हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। रविवार शाम तक जब पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो गुस्साए परिजनों संग ग्रामीणों ने शव ट्रैक्टर-ट्राली में रखकर शाहबाद में बिलारी मार्ग पर जाम लगा दिया था। करीब एक घंटे तक जाम के बाद पुलिस के आश्वासन पर जाम खुल गया था। इसके बाद पुलिस ने कृष्णपाल के भाई हरकिशोर की तहरीर पर गांव के ही चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल शिवचरन ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर संजय, बहादुर, राजेंद्र एवं विशंभर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। हालांकि पुलिस के मुताबिक पीएम रिपोर्ट में फंदे पर झूलने के कारण मौत होने की वजह सामने आई है।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हैंगिंग आई है। लेकिन परिजनों ने जो लिखाया, उसे भी माना जा रहा है। इस प्रकरण की जांच गहनता के साथ की जा रही है। जांच में जो पाया जाएगा, उसके आधार पर धारा में बदलाव किया जाएगा। फिलहाल चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीकांत प्रजापति, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed