फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Report filed against 80 unknown people including Maswasi Nagar Panchayat President

Rampur News: मसवासी नगर पंचायत अध्यक्ष समेत 80 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
Report filed against 80 unknown people including Maswasi Nagar Panchayat President
रामपुर। मंगलवार की सुबह तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आकर ई-रिक्शा चालक के दोनों पैर कटने से गुस्साए लोगों ने हंगामा करते हुए नायब तहसीलदार पर हमला कर दिया था। मामले में शुक्रवार को नगर पंचायत अध्यक्ष दिनेश गोयल समेत 80 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। रिपोर्ट में नायब तहसीलदार पर जानलेवा हमला, बलवा और सरकारी कार्य में बाधा डालने की धाराएं भी शामिल हैं।मंगलवार को हुए हादसे के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष दिनेश गोयल लोगों के साथ धरने पर बैठ गए थे। लोगों को शांत कराने पहुंचे नायब तहसीलदार मानवेंद्र सिंह यादव से चेयरमैन दिनेश गोयल सहित भीड़ ने हाथापाई की थी। आरोप है कि नायब तहसीलदार पर जानलेवा हमला किया गया था।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार से मारपीट होती देख राजस्वकर्मियों व पुलिस टीम ने बमुश्किल नायब तहसीलदार को भीड़ से बचाते हुए बाहर निकाला था। घटना के चौथे दिन नायब तहसीलदार मानवेंद्र सिंह की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने नगर पंचायत अध्यक्ष दिनेश गोयल के समेत 80 अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाल संदीप त्यागी ने बताया कि प्रकरण में आईपीसी की धारा 147, 149, 504, 307, 332, 353 और आपराधिक कानून (संशोधन) अधिनियम की धारा 7 के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

-------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

ई-रिक्शा चालक के साथ हुए हादसे के कारण जनता उग्र थी। नायब तहसीलदार की गलत बयानबाजी के कारण लोग अधिक उग्र हो गए, जिसके कारण नोकझोंक हुई थी। मैंने लोगों को समझाकर मामला शांत करा दिया था। राजनीतिक षड्यंत्र के चलते मुझे फंसाया जा रहा है। - दिनेश गोयल, अध्यक्ष, नगर पंचायत मसवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed