{"_id":"669b147c6e7c7c2072022cd6","slug":"rent-of-nagar-panchayat-shops-will-increase-in-shahbad-rampur-news-c-15-1-mbd1042-442150-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: शाहबाद में नगर पंचायत की दुकानों का बढ़ेगा किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: शाहबाद में नगर पंचायत की दुकानों का बढ़ेगा किराया
विज्ञापन
रामपुर। शाहबाद नगर पंचायत में शुक्रवार को बोर्ड की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आय और खर्च का ब्योरा पेश किया गया। साथ ही नगर पंचायत की दुकानों का किराया बढ़ाने का प्रस्ताव भी पास किया गया। वहीं कई करोड़ से सुंदरीकरण के कार्य प्रस्तावित किए गए।
नगर पंचायत अध्यक्ष सम्बुल नाज की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक नगर पंचायत सभागार में हुई। इस दौरान वर्ष 2024-25 की आय एवं खर्च का बजट बोर्ड के सामने पेश किया। जिसमें 15 करोड़ के लगभग आय और 14 करोड़ रुपये का खर्च बताया गया। बैठक में मुख्य रूप से दुकानों का किराया बढ़ाये जाने, नगर में जल कर एवं गृह कर लागू किए जाने प्रस्ताव पास हुआ, जहां जल आपूर्ति नहीं है, वहां पर आपूर्ति किए जाने पर मुख्य रूप से विचार किया गया।
बैठक में करोड़ों रुपये से नगर में सौंदर्यीकरण के कार्य कराने का प्रस्ताव भी रखा गया। वार्डों में सदस्य द्वारा होने वाले विकास कार्यों के प्रस्ताव बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किए गए, जिनको सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। अधिशासी अधिकारी पुनीत कुमार ने बताया कि नगर पंचायत की जो आय होगी, उसी से विकास कार्य होंगे। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष के पति वसीम खां, सभासद सदाकत खां, जफर अली खां, शराफत हुसैन आदि मौजूद रहे।