फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Religious places in narrow streets, no way for devotees

Rampur News: तंग गलियों में धर्मस्थल, श्रद्धालुओं के लिए रास्ता नहीं

Tue, 02 Jul 2024 11:20 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 02 Jul 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Religious places in narrow streets, no way for devotees
रामपुर। हाथरस में हुए हादसे के बाद शहर की तंग गलियों में स्थित धर्मस्थलों के तंग रास्तों पर सवाल खड़े हो गए हैं। यहां भी धर्मस्थलों पर आयोजन के दौरान लोगों के निकलने के बंदोबस्त नहीं हैं। जिससे धार्मिक आयोजनों के दौरान लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन


ऐसे में सभी धर्मों के गुरुओं का कहना है कि धार्मिक आयोजन के दौरान अधिक भीड़ होना उचित नहीं है। आयोजन के दौरान आयोजक की ओर से व्यवस्थाओं को पूरी तरह से दुरुस्त रखना चाहिए। रामपुर में मौजूदा समय में कई बड़े धर्मस्थल हैं, जहां पर रोजाना आस्था का सैलाब उमड़ता है।
विज्ञापन


धार्मिक उत्सवों पर आयोजन होते हैं, जिनमें हजारों की संख्या में भीड़ आती है। अधिकांश जगहों पर आयोजक पहले से आगमन और निकासी का रास्ता नहीं रखते, जिससे भीड़ बेकाबू हो जाती है। धर्मगुरुओं का कहना है कि आयोजकों को उतनी ही भीड़ रखनी चाहिए जितनी कार्यक्रम स्थल की क्षमता हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed