फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   religion change issue

धर्मांतरण प्रकरण : महिला को बिलासपुर गुरुद्वारे भेजा, बच्चे जिला अस्पताल में भर्ती

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
religion change issue
शाहबाद (रामपुर)। क्षेत्र में विधवा महिला का धर्म परिवर्तन कराकर निकाह करने और महिला के दोनों बच्चों का खतना कराने का मामला सामने आया था। इसमें रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने महिला को बिलासपुर के एक गुरुद्वारे भेज दिया है, जबकि महिला के दोनों बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। इसके साथ ही पुलिस ने मुख्य आरोपी और इमाम की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। इसके लिए लगातार दबिश दी जा रही हैं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बैरूआ निवासी महफूज ट्रक ड्राइवर है। उसकी दोस्ती उत्तराखंड के जनपद उधमसिंह नगर के बाजपुर निवासी ट्रक ड्राइवर से हो गई थी। आठ मई को एक सड़क हादसे में बाजपुर निवासी ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद उसके परिवार को सहारे की जरूरत थी। उसकी पत्नी को महफूज अपने गांव ले आया, जिसके बाद महिला के दोनों बच्चों को भी गांव बुला लिया। महिला ने बताया कि ग्यारह जून को उसका धर्म परिवर्तन कर उससे निकाह करा दिया गया था। आरोप है कि आरोपी महफूज के पिता अंजार और मां मुमताज ने विधवा महिला से कहा कि साथ में आए दोनों बच्चों का जब तक खतना नहीं हो जाता, तब तक वह महिला को घर में नहीं रहने देंगे। इसके बाद दोनों बच्चों का खतना करा दिया गया। धर्म परिवर्तन का मामला प्रकाश में आते ही पुलिस ने आननफानन में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली, जिसमें तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। मुख्य आरोपी महफूज और इमाम फरार हैं। पुलिस ने महिला को बिलासपुर के एक गुरुद्वारे के सुपुर्द कर दिया है। उसके दोनों बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। साथ ही फरार आरोपियों की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं। इंस्पेक्टर शिवचरन ने बताया कि मामले की विवेचना के दौरान कुछ धाराएं बढ़ाईं जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed