फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   release order of azajm kha sent to sitaput jail

सपा नेता आजम खां के तीन रिहाई परवाने भेजे गए सीतापुर जेल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
release order of azajm kha sent to  sitaput jail
रामपुर। सपा नेता आजम खां के तीन रिहाई परवाने सीतापुर जेल प्रशासन को कोर्ट ने भेजे हैं। ये तीनों मामले अजीमनगर थाने से संबंधित हैं, जिसमें आजम खां पर किसानों की जमीन कब्जाने के आरोप थे।
विज्ञापन

सपा नेता आजम खां दो वर्ष से अधिक समय से सीतापुर जेल में बंद हैं। उनके खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में 87 मुकदमे दर्ज हैं जिसमें किसानों की जमीन कब्जाने, मकानों पर बुलडोजर चलवाने के साथ ही मुर्गी और बकरी चोरी तक के आरोप लगे हैं। इसमें सिविल लाइंस, गंज, कोतवाली, अजीमनगर, मिलक, भोट, खजुरिया, शाहबाद, स्वार, टांडा में मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

आजम खां के खिलाफ शत्रु संपत्ति के मामले में दर्ज मुकदमे में उनकी जमानत होना बाकी है। हालांकि, बाकी सभी मामलों में उनकी जमानत मंजूर हो चुकी है। मंगलवार की शाम को एमपी-एमएलए कोर्ट मजिस्ट्रेट ट्रायल में विचाराधीन तीन मामलों में उनके अधिवक्ता द्वारा जमानती दाखिल किए गए। जमानतियों की तस्दीक आने के बाद कोर्ट ने तीन मामलों के रिहाई परवानों को सीतापुर जेल प्रशासन को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed