फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Relationship broken due to not getting car and bike in dowry

Rampur News: दहेज में कार व बाइक न मिलने पर तोड़ा रिश्ता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
Relationship broken due to not getting car and bike in dowry
रामपुर। दहेज में कार और बाइक न मिलने पर युवक और उसके परिजनों ने रिश्ता तोड़ दिया और शादी करने से इन्कार कर दिया। युवती के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक और उसकी मां तथा बहनोई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें बताया कि उसने अपनी बहन का रिश्ता पटवाई थाना क्षेत्र के बेलपुरा गांव निवासी सुनील कुमार से तय किया था। रिश्ता तय करते समय सोने की अंगूठी, चांदी का पेन, 20 हजार की नकदी दी थी। लड़के की मां को सोने के पांच आभूषण तथा जीजा को 10 हजार रुपये दिए थे। इस दौरान शादी का दिन 28 जनवरी रख दिया गया था।
विज्ञापन

आरोप है कि शादी के दिन आरोपी बरात लेकर शाम तक नहीं आए। जिस पर उन्होंने आरोपी युवक के जीजा बबलू को फोन किया तो दहेज में कार व मोटरसाइकिल की मांग की तथा कहने लगे कि दहेज में दोनों चीजें मिलने पर ही हम शादी करने पर विचार कर सकते हैं। अन्यथा रिश्ता खत्म समझो। काफी मिन्नतों के बाद भी आरोपी युवक, उसकी मां बिरजावती और बहनोई बबलू नहीं माने तथा रिश्ता खत्म कर दिया। थानाध्यक्ष निशा खटाना ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed