फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Relationship broken due to demand of car and cash as dowry, report filed

Rampur News: दहेज में कार और नकदी की मांग पर रिश्ता तोड़ा, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 20 Mar 2026 01:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 20 Mar 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Relationship broken due to demand of car and cash as dowry, report filed
रामपुर। दहेज की मांग पूरी न होने पर मंगेतर पक्ष पर रिश्ता तोड़ने का आरोप लगा है। पीड़ित पिता की तहरीर पर महिला थाना पुलिस ने छह पुरुषों और तीन महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अजीतपुर निवासी अब्दुल रहीम ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का रिश्ता टांडा के मवाना मोहल्ला निवासी दानिश आलम के साथ तय किया था। अक्तूबर 2025 में मंगनी के दौरान करीब तीन लाख रुपये नकद व 50 हजार रुपये खानपान में खर्च किए गए। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर शादी से इन्कार कर दिया गया। एएसपी अनुराग सिंह ने बताया की पीड़ित की तहरीर के आधार पर दानिश आलम, गुलाम हुसैन, मुरशद, खलील उल्ला, गुड्डू, विक्की मुदस्सिर, मेहनाज, फरहा और अंजुम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed