फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   rekangeo and rampur doctor pen down strike for two hour

रामपुर और रिकांगपिओ में डॉक्टरों ने दो घंटे की हड़ताल

Tue, 29 Jun 2021 05:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 05:39 PM IST
विज्ञापन
rekangeo and rampur doctor pen down strike for two hour
रामपुर/ रिकांगपिओ। महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल रामपुर में सोमवार को डॉक्टरों ने दूसरे दिन भी दो घंटे पेन डाउन स्ट्राइक की। इस दौरान चिकित्सकों ने सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक ओपीडी को बहिष्कार किया।
विज्ञापन

इस दौरान आपातकालीन सेवाएं प्रभावित नहीं हुई। इसके बावजूद ओपीडी में उपचार के लिए आए लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि सोमवार की अपेक्षा मंगलवार को मरीजों की संख्या ओपीडी में कम रही।
विज्ञापन

चिकित्सकों का कहना है कि पंजाब वेतन आयोग के तहत डॉक्टरों का नॉन प्रैक्टिसिंग अलाउंस 25 से 20 फीसदी करने और बेसिक वेतन से लिंक करने पर डॉक्टर में भारी रोष है। इससे डॉक्टरों का मनोबल गिरा है, अगर सरकार हमारी मांगे नहीं मानती हैं तो आगे भी पेन डाउन स्ट्राइक जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ. संजय, डॉ. राजेश्वर, डॉ. राजेश राणा, डॉ. दिनेश, डॉ. संदीप और डॉ. निहाल मौजूद रहे। रिकांगपिओ क्षेत्रिय अस्पताल में भी दूसरे दिन चिकित्सकों ने पेन डाउन स्ट्राइक के दौरान दो घंटे के लिए ओपीडी पूरी तरह से बंद रखी। ओपीडी बंद होने से दूसरे दिन भी दूरदराज से आए मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

इस मौके पर डॉ. एसएस नेगी, डॉ. राजकुमार, डॉ. सुनील नेगी, डॉ. राजकुमार, डॉ. नवदीप मेहता, डॉ. रजत, डॉ. भानू प्रताप, डॉ. शीतल और डा. सुधार ने बताया कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक पेन डाउन स्ट्राइक जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed