फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rejuvenation of the station accelerates, work of GRP police station complete

Rampur News: स्टेशन के कायाकल्प में तेजी जीआरपी थाने का काम पूरा

Tue, 20 May 2025 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 20 May 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Rejuvenation of the station accelerates, work of GRP police station complete
रामपुर। अमृत भारत योजना के तहत रामपुर रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। जीआरपी थाना और लाइट का काम लगभग पूरा हो गया है। ठेकेदारों ने स्टेशन पर स्ट्रीट लाइटें लगाना शुरू कर दी हैं। इसके साथ ही वेटिंग रूम पर काम चल रहा है। वहीं अभी फुटओवरब्रिज की जगह लिफ्ट और प्लेटफार्म के विस्तार का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

करीब एक साल से 23.3 करोड़ रुपये की लागत से रामपुर रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। इनमें अभी 40 प्रतिशत काम हो चुका है। अभी धीरे-धीरे इसमें कई और कार्य कराए जाने हैं। इस समय प्लेटफार्म नंबर एक और दो पर 12-12 स्ट्रीट लाइटें लगाई जा रही है। इनका कनेक्शन किया जा रहा है। अब रात को स्टेशन की लाइट के साथ स्ट्रीट लाइटों से भी प्लेटफार्म जगमगाएंगे। इन स्ट्रीट लाइटों को एक दिन पहले लगाना शुरू किया गया था।
विज्ञापन

ठेकेदार के कर्मियों ने यहां पर कनेक्शन देने के साथ लाइटें लगाना शुरू कर दिया है। इसके साथ जिस स्थान पर फुटओवरब्रिज की रेलिंग थी यहां से बाहर तक जीआरपी थाना का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। यहां पर थाने के लिए जगह दी गई है। थाने की दीवारें और छत तैयार कर दी गई है। इसके अंदर का काफी कार्य अभी रह गया है। इसके साथ वेटिंग रूम की व्यवस्था तैयार कर दी गई है। यहां पर कई यात्री रुककर ट्रेनों का इंतजार करते हैं। नवाबों के जमाने का फुट ओवरब्रिज को तोड़ दिया गया था, उसके स्थान पर यहां पर दो लिफ्ट और दो एस्केलेटर भी बनाए जाएंगे, जिससे यात्री गुजर कर एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म तक पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुफ्त वाईफाई सेवा के साथ स्वच्छ जल, स्वच्छता पर भी दिया जाना है। इसमें अभी काम किया जा रहा है। स्टेशन अधीक्षक मो. आजम खां ने बताया कि स्टेशन का कार्य अभी चल रहा है। यह कार्य 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article