{"_id":"58cc31774f1c1b2e5a32acd9","slug":"registraion-of-120firm-cancealed","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटर्न जमा न करने पर 120 फर्मों के रजिस्ट्रेशन निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटर्न जमा न करने पर 120 फर्मों के रजिस्ट्रेशन निरस्त
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Sat, 18 Mar 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
वाणिज्य कर विभाग ने रिटर्न जमा न करने पर 120 व्यापारियों का रजिस्ट्रेशन निरस्त कर दिया। कई और फर्मों का रजिस्ट्रेशन निरस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। नोटिस के बाद भी व्यापारी रिटर्न जमा नहीं कर रहे हैं। एक हजार से ज्यादा व्यापारियों को नोटिस दिया जा चुका है।
वाणिज्य कर विभाग में पंजीकृत जिन व्यापारियों का सालाना एक करोड़ से अधिक का टर्न-ओवर हैं उन्हें मासिक रिटर्न जमा करना होता है। जबकि, जिनका एक करोड़ से कम टर्न-ओवर है उन्हे त्रयमासिक रिटर्न जमा करना होगा लेकिन, 1039 व्यापारियों ने अप्रैल से लेकर दिसंबर 2016 और 115 व्यापारियों ने मासिक रिटर्न जमा नहीं किया है। ऐसे व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। रिटर्न जमा करने के लिए 1244 व्यापारियों को नोटिस जारी किया जा चुका है। उन्हें सप्ताह भर की मोहलत दी गई थी। इसके बाद व्यापारियों ने रिटर्न जमा नहीं किया है।
विज्ञापन
लिहाजा फर्मों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। रिटर्न जमा न करने पर खंड(2) के 140 फर्मों का रजिस्ट्रेशन निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद भी अधिकतर फर्मों ने रिटर्न जमा नहीं किया। लिहाजा रिटर्न जमा न करने पर 120 फर्मों का रजिस्ट्रेशन निरस्त कर दिया गया। इसी तरह खंड(1) और खंड(30 के व्यापारियों के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन