फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Recovery rate from corona reduced by 9.4% in one month, active patients increased by 75 times

एक माह में करीब 9.4 फीसदी कम हो गई कोरोना से रिकवर दर, 75 गुना बढ़ गए सक्रिय मरीज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Recovery rate from corona reduced by 9.4% in one month, active patients increased by 75 times
रामपुर। जिले में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की रफ्तार बहुत तेज है। इसके चलते इस साल 19 मार्च से 19 अप्रैल तक के एक माह के अंतराल में जहां कोरोना संक्रमण से रिकवरी दर में 9.4 फीसदी की कमी आई है तो वहीं सक्रिय मामले 76.33 गुना से भी अधिक बढ़ गए हैं। ऐसे में हर शख्स द्वारा कोरोना से बचाव को लेकर सावधानी बरतना जरूरी है।
विज्ञापन

मंगलवार को जिले में 152 नए संक्रमितों की पुष्टि की गई है, हालांकि मंगलवार को 92 संक्रमितों के आइसोलेशन पूर्ण होने की बात कुछ राहत भी देने वाली है, लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण की रफ्तार पिछले साल की तुलना में काफी तेज है। कोरोना संक्रमण की तेज रफ्तार के चलते ही पिछले एक माह में संक्रमितों के ठीक होने की दर करीब दस फीसदी तक कम हो गई है तो वहीं सक्रिय मामले 76.33 गुना से भी अधिक बढ़ गए हैं। जिले में 19 मार्च 2021 को सक्रिय मामले कुल 09 थे, जबकि कुल संक्रमितों का आंकड़ा 5542 था। इनमें से 5475 संक्रमित रिकवर हो चुके थे और 58 संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी थी, लेकिन इसके बाद एक माह के अंतराल में ही यह आंकड़े तेजी से बदल गए है। जिले में 19 अप्रैल 2021 को कुल सक्रिय मामलों की संख्या 687 हो गई है, जो कि अगर 19 मार्च को सक्रिय मामलों से तुलना की जाए तो करीब 76.33 गुना है। वहीं जिले में 19 अप्रैल 2021 तक कुल संक्रमितों की संख्या 6602 पहुंच गई है और कोरोना संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 64 पहुंच गया। इन आंकड़ों के आधार पर जिले में 19 मार्च 2021 को जिले में कोरोना संक्रमितों की रिकवरी दर 98 फीसदी थी जो कि 19 अप्रैल 2021 को घटकर 88.6 फीसदी रह गई है, यानि रिकवर दर में 9.4 फीसदी की कमी आई है।
विज्ञापन

19 मार्च 2021 के आंकड़े
- कुल सक्रिय मामले --09
- कुल संक्रमित--5542
- कुल मौत--- 58
- ठीक हुए मरीज- 5475
- रिकवरी दर-- 98 प्रतिशत
19 अप्रैल 2021 के आंकड़े
- कुल सक्रिय मामले--687
- कुल संक्रमित-- 6602
- कुल मौत--- 64
- कुल ठीक हुए मरीज-- 5851
- रिकवरी दर-- 88.6 प्रतिशत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed