फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Recovery of Rs 9.28 crore in illegal mining

Rampur News: अवैध खनन में 9.28 करोड़ की वसूली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Recovery of Rs 9.28 crore in illegal mining
रामपुर। अवैध खनन में प्रशासन ने लक्ष्य से दोगुना राजस्व वसूलते हुए 9.28 करोड़ रुपयों की वसूली की है। यह वसूली मार्च माह में की गई है। जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह के नेतृत्व में जिले के खनन वाले क्षेत्र में खनन विभाग व राजस्व टीमों द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है। खनन प्रक्रिया को निर्धारित आवंटन क्षेत्र में नियमबद्ध तरीके से लागू करने के निर्देश हैं। अवैध खनन व अवैध परिवहन की गतिविधियों पर सख्त रोकथाम कर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। मार्च माह में निर्धारित लक्ष्य 3.76 करोड़ के सापेक्ष खनन पट्टा, आईएसटीपी, ईंट भट्ठा, प्रवर्तन, कार्यदायी संस्था और आरसी आदि से 9.28 करोड़ रुपए राजस्व के रूप में वसूले गए हैं। जिसमें अवैध खनन और अवैध भंडारण पर 70.95 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

वहीं अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ भी 39 लाख रुपए वसूले गए हैं। खनन अधिकारी अमित रंजन ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद के खनन प्रभावित क्षेत्रों में 15 चेक पोस्ट लगातार सक्रिय हैं और वहां तैनात की गई राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीमें रोस्टर के अनुरूप सघन चेकिंग अभियान को प्रभावी बना रही हैं। इसके साथ ही एसडीएम, तहसीलदार, खान अधिकारी, खान निरीक्षक और एआरटीओ द्वारा औचक रूप से भी छापेमारी और चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed