फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Recovery of municipality is backward, so far only Rs 2.50 crore could be recovered

नगर पालिका की वसूली पिछड़ी, अब तक हो सकी महज 2.50 करोड़ रुपये की वसूली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Recovery of municipality is backward, so far only Rs 2.50 crore could be recovered
नगर पालिका की वसूली पिछड़ी, अब तक हो सकी महज 2.50 करोड़ रुपये की वसूली
विज्ञापन

कर्मचारियों की सुस्ती की वजह से कम हो रही वसूली
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। नगर पालिका कर वसूली में पिछड़ गई है। चालू वित्त वर्ष के छह माह बीतने के बाद भी अब तक नगर पालिका महज 2.50 करोड़ रुपये की वसूली कर सकी है। ऐसे में शेष छह माह में लक्ष्य हासिल करना नगर पालिका के लिए चुनौती भरा साबित होगा। वह भी तब जब इस बार पालिका के लक्ष्य में कोई इजाफा नहीं हो सका है।
नगर पालिका की ओर से शहरवासियों को मूलभूत सुविधाएं दिलाने के बदले लोगों से कर वसूली की जाती है। शासन स्तर से ही हर साल जलकर और भवन कर के रूप में वसूली का लक्ष्य हासिल किया जाता है। चालू वित्तीय वर्ष की बात की जाए तो नगर पालिका को 8.22 करोड़ रुपये की वसूली का लक्ष्य मिला है, जो पिछले साल के बराबर है। लेकिन, कर वसूली के मामले में नगर पालिका पीछे रह गई है। वित्तीय वर्ष के छह माह बीतने के बाद भी नगर पालिका की ओर से अब तक सिर्फ 2.50 करोड़ रुपये की ही वसूली हो सकी है, जबकि महज छह माह का समय ही शेष है। इसमें भी तीन माह कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन में बीते, बावजूद इसके लिए शहरवासी टैक्स चुकाने में पीछे नहीं रहे। लोगों ने करीब 25 लाख रुपये का टैक्स जमा किया जबकि, दुकानदारों ने प्रीमियम की धनराशि और किराए का भुगतान नहीं किया। ऐसे में साफ है कि नगर पालिका की वसूली टीमें राजस्व वसूली को गंभीरता से नहीं ले रही हैं।
विज्ञापन

हालांकि, नगर पालिका के अफसरों का दावा है कि इस बार वसूली पिछली बार की तुलना में अधिक होगा। इसके लिए कई स्तर पर काम किया जा रहा है। बकाएदारों को नोटिस जारी करने के साथ ही बड़े बकाएदारों की आरसी भी जारी की जा रही हैं। ऐसे में आगामी छह माह में वसूली को लेकर सकारात्मक परिणाम आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
सिर्फ बापू मॉल से वसूले 40 लाख
रामपुर। नगर पालिका की ओर से बापू मॉल की बंद दुकानों के दुकानदारों एवं बकाएदारों को नोटिस जारी किए गए थे। चार दुकानें भी सील की गईं थीं, जिसके बाद एक सप्ताह में ही करीब 40 लाख रुपये की वसूली हो गई।

कोट
नगर पालिका की वसूली अभी उतनी नहीं हुई है, जितनी होनी चाहिए थी। अब हमारे स्तर पर बकाएदारों को नोटिस जारी करने और आरसी जारी करने की शुरुआत कर दी गई है। बीते कुछ दिनों में की गई कार्रवाई के बाद करीब 50 लाख रुपये की वसूली हुई है। इसी तरह बकाएदारों को और भी नोटिस जारी किए जाएंगे। हमें उम्मीद है कि आगामी छह माह में शत प्रतिशत वसूली पूरी होगी। साथ ही काम न करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। -मयूरी शर्मा, कर अधीक्षक, नगर पालिका परिषद, रामपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed