फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Recommendation for action against overpayment of salaries to teachers

Rampur News: शिक्षकों को वेतन से अधिक भुगतान में कार्रवाई की संस्तुति

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Recommendation for action against overpayment of salaries to teachers
रामपुर। जिले के बेसिक स्कूलों में तैनात सात शिक्षकों को वेतन से अधिक भुगतान के मामले में विभागीय अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति शिक्षा निदेशालय के वित्त नियंत्रक ने महानिदेशक स्कूल शिक्षा से की है। यह शिकायत उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री आनंद प्रकाश गुप्ता ने 22 नवंबर 2019 को शासन से की थी।
विज्ञापन

शिकायत में उन्होंने इन शिक्षकों को अन्य साथी के मुकाबले अधिक वेतन दिए जाने का जिक्र किया था। महानिदेशक के निर्देश पर वित्त नियंत्रक द्वारा जुलाई 2021 में रामपुर में ऑडिट टीम भेजी थी। ऑडिट टीम ने वित्त नियंत्रक को सौंपी रिपोर्ट में बताया कि सात शिक्षकों को दिसंबर 2008 से मार्च 2023 तक 42 लाख रुपये मूल वेतन का अधिक भुगतान हुआ है। महंगाई भत्ता के बाद यह धनराशि 70 लाख रुपये हो जाएगी। इस धनराशि की वसूली संबंधित शिक्षकों से की जानी चाहिए। प्रकरण में तत्कालीन बीएसए, संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी व वित्त एवं लेखाधिकारी को दोषी ठहराते हुए शिक्षा निदेशालय के वित्त नियंत्रक मदनलाल ने कार्रवाई की संस्तुति के लिए महानिदेशक स्कूल शिक्षा को पत्र भेजा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed