{"_id":"5ad799f04f1c1b9b098b535b","slug":"realatives-beaten-in-bamna-of-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"भात देने आए परिवार को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भात देने आए परिवार को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Thu, 19 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
घायल असगर अली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्रॉली हटाने को लेकर हुए विवाद में बहन के घर भात देने आए परिवार को मोहल्ले के युवकों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपी मोबाइल सहित दो लाख की नकदी लूट कर भाग गए।
घायल रिश्तेदारों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहां एक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला चिकित्सालय में रेफर किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली सहित दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के बमना गांव निवासी राहत अली बुधवार की दोपहर मोहल्ला अगलगा में अपनी बहन भूरी पत्नी मुख्तयार के यहां परिवार एवं परिचितों के साथ भात देने जा रहे थे। जैसे ही उनकी ट्रैक्टर ट्राली बहन के घर के पास पहुंची तो भूसे से भरी एक अन्य ट्रैक्टर ट्राली बीच रास्ते में खड़ी थी।
विज्ञापन
रिश्तेदारों ने ट्रैक्टर ट्रॉली हटाने को कहा तो दूसरा पक्ष भड़क गया। इसपर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। मामला गाली गलौच तक पहुंचा तो मोहल्ले के आरोपी लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए और भात देने आए लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर पिटाई करने लगे। इस दौरान भात देने आए पक्ष के लोग घायल हो गए।
सूचना पर अन्य रिश्तेदार मौके पर पहुंचे और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सक ने बमना निवासी असगर अली को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भूसे से भरी ट्रैक्टर ट्राली सहित दो युवकों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई।
भात देने आए ग्राम बमना निवासी राहत अली ने मारपीट करने वाले मोहल्ला अगलगा के युवकों पर दो लाख रुपये व एक मोबाइल लूटने का आरोप लगाकर तहरीर दी है। कोतवाल सतीश कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।