फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Re-polling for the post of Zilla Panchayat member at two booths in Shahbad today

शाहबाद के दो बूथों पर जिला पंचायत सदस्य पद के लिए पुनर्मतदान आज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Re-polling for the post of Zilla Panchayat member at two booths in Shahbad today
शाहबाद की मंडी परिसर से चुनाव सामग्री लेकर रवाना होती पोलिंग पार्टियां। संवाद - फोटो : RAMPUR
शाहबाद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतदान के दौरान जिला पंचायत सदस्य पर के लिए दो बूथों पर दो वार्डों का आज पुनर्मतदान होगा। इसको लेकर मंडी समिति से पोलिंग पार्टियां रवाना हो गईं हैं। दोनों बूथों पर 1469 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन

शाहबाद विकास खंड के ग्राम सूपा और सूरजपुर गांव में दो बूथ हैं। इसमें सूरजपुर गांव में बूथ संख्या 69 पर जिला पंचायत के वार्ड 22 के 573 मतदाता और वार्ड 28 के 190 मतदाता आते हैं। जबकि, बूथ संख्या 70 पर सिर्फ वार्ड 22 के 706 मतदाता आते हैं। बीती 15 अप्रैल को हुए मतदान के दिन बूथ संख्या 70 पर जिला पंचायत के वार्ड 22 के स्थान पर वार्ड 28 के बैलेट पेपर आ गए थे। मतदान के शुरूआत में कुछ प्रत्याशियों ने आपत्ति जताई थी, लेकिन अफसरों ने इस पर ध्यान नहीं दिया और इसे सही ठहराते रहे। शाम तक मतदान होने के बाद जब कुछ और प्रत्याशी बूथ पर पहुंचे, तो उन्होंने साक्ष्य के साथ शिकायत की, जिसके बाद अधिकारी हरकत में आए थे। इस मामले की जानकारी उपजिलाधिकारी शाहबाद को मिली, जिसके बाद उन्होंने रिपोर्ट जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ को भेज दी थी। जिलाधिकारी ने इस मामले की जानकारी राज्य निर्वाचन आयोग को दी थी। डीएम की रिपोर्ट के आधार पर राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से दोनों बूथों पर 21 अप्रैल को पुनर्मतदान के आदेश दिए थे, जिसके बाद 21 अप्रैल को पुनर्मतदान होगा। इसके लिए मंडी समिति से पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। इस दौरान मंडी समिति में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed