फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   rayal club deepawali mela

दीपावली मेले में बच्चों ने बिखेरा जलवा

Sun, 01 Nov 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Sun, 01 Nov 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
rayal club deepawali mela
रॉयल क्लब की ओर से सिविल लाइंस में दीपावली मेले का आयोजन किया गया। मेले में बच्चों ने डांस, सिंगिंग और फैंसी ड्रेस समेत अन्य प्रतियोगिताओं में हुनर का जलवा बिखेरा। बच्चों ने झूलों का जमकर आनंद उठाया और फूड स्टॉल पर खूब मौज मस्ती की। सामान्य ज्ञान और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के विजयी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन



आदर्श रामलीला मैदान में आयोजित मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि न्यू अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन आरएस भटनागर ने किया। कुछ दिनों पहले आयोजित की गई सामान्य ज्ञान और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के विजयी छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन



पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में श्री हरि इंटर कालेज की राशि गर्ग प्रथम, सेंट एंथनी की महिमा द्वितीय और डीएमए की सुरभि और सेंट पॉल की स्वरक्षा ने तृतीय स्थान हासिल किया था। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के लिए अर्तिका, हर्ष यादव, हारिस खान को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



मेले में बच्चों ने काव्य पाठ, चुटकुले, गायन, नृत्य, फैंसी ड्रेस आदि प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। पहले, दूसरे और तीसरे स्थान हासिल करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए। इस दौरान अवनीश भटनागर, दिनेश जैन सेठी, सुनील शर्मा, संजय जिंदल, नरेंद्र कुमार, महेश जुनेजा, आशुतोष सक्सेना, आशुतोष रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed