{"_id":"61005e1b8ebc3e584a6cf669","slug":"rate-rate-dusting-eating-for-manure-rampur-news-mbd397238572","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद के लिए खा रहे दर दर की ठोकरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद के लिए खा रहे दर दर की ठोकरें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। तमाम सहकारी समितियों पर खाद का संकट खड़ा हो गया है। लगातार चक्कर काटने के बाद भी किसानों को खाद नहीं मिल पा रहा है। किसान सहकारी समिति भोट, सहकारी समिति टांडा, सहकारी संघ बिलासपुर, मिलक नवदिया, दढ़ियाल समेत तमाम समितियों पर यूरिया खाद खत्म हो गया है।
किसान लंबा इंतजार करने के बाद मायूस होकर लौटने को मजबूर हैं। ऐसे में किसानों की रोपी गई धान की फसल प्रभावित हो रही है। इसके अलावा शाहबाद में इफको खाद केंद्र पर खाद तो उपलब्ध है, लेकिन मशीन में तकनीकी खराबी आने की वजह से किसानों को खाद नहीं मिल पाया। किसानों ने बताया कि खाद के लिए सुबह आठ और नौ बजे से लाइन लगानी पड़ती है। तब कहीं जाकर दोपहर तक खाद मिल पाता है। मसवासी, स्वार, दढ़ियाल, मिलक एवं बिलासपुर की अन्य समितियों पर खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।
मिलक एडीओ सहकारिता मनोज कुमार उपाध्याय का कहना है कि यूरिया खाद की कोई किल्लत नहीं है। सभी 15 समितियों पर खाद उपलब्ध है। जिसमें से किसान सेवा समिति नवदिया पर खाद खत्म हो गया था। चार ट्रक खाद के ड्राफ्ट लगे हुए हैं। बुधवार को खाद किसान को मिल जाएगा। वहीं, समिति के प्रबंध निदेशक राजेंद्र सिंह का कहना है कि खाद आज आना था, लेकिन बुुधवार को वह सुबह स्वयं जाकर खाद के ट्रक लाएंगे।
विज्ञापन
समितियों पर खाद उपलब्ध, किसानों को नहीं है कोई परेशानी
स्वार। तहसील क्षेत्र स्थित सहकारी समितियों पर एनपीके और यूरिया उपलब्ध होने से किसान आसानी से खाद प्राप्त कर रहे हैं। दूंदावाला किसान सेवा सहकारी समिति प्रभारी कमर खां ने बताया कि केंद्र पर 26 जुलाई सोमवार को एक हजार यूरिया के कट्टे आए थे। दो दिन में 300 से अधिक कट्टे किसान ले जा चुके हैं। खाद की कोई किल्लत नहीं है। धनोरी साधन सहकारी समिति, समोदिया किसान सेवा सहकारी समिति, मीरापुर सहकारी समिति के प्रभारियों ने बताया कि केंद्रों पर यूरिया और एनपीके खाद उपलब्ध है, किसान को एक एकड़ के हिसाब से दो कट्टे दिए जा रहे हैं।
क्या कहते हैं किसान
हम 12 बजे से खाद के कट्टे लेने आए हैं। लाइन में लगे हुए हैं। अभी तक कोई खाद का कट्टा नहीं मिला है। बता रहे हैं कि मशीन खराब हो गई है। पहले भी आया था, लेकिन परेशान हो गया था।
- कैलाश, निवासी ग्राम बंदार
सुबह नौ बजे से खाद लेने आए हैं और लाइन में लगे हैं। लेकिन, जब तक हमारा नंबर आता तब मशीन खराब हो गई। हमारी धान की फसल खराब हो रही है। नहीं मिला तो फसल को नुकसान होगा।
- बाबूराम, निवासी ग्राम लश्कर गंज
एक खाद का कट्टा लेने के लिए सुबह से लाइन में लगा हूं। लेकिन नहीं मिल पाया है। खाद मिलने में बहुत दिक्कत आ रही है। किसानों को खाद मिलने में दिक्कत अधिकारियों को नहीं दिख रही है।
- रोहित, निवासी ग्राम पुरैनिया कलां
हम समिति पर यूरिया खाद लेने के लिए आए थे, लेकिन यहां आने के बाद पता चला कि समिति पर खाद ही नहीं है। कोई सही जानकारी भी नहीं दे रहा है। हमें खाद इधर-उधर चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
- सोमपाल सिंह, निवासी ग्राम कुर्थिया
दूंदावाला सहकारी समिति पर खाद लेने आए हैं। सुना है कई समितियों पर खाद की उपलब्धता नहीं है। हालांकि, हमारे यहां समिति पर खाद की कोई किल्लत नहीं है। आसानी से खाद मिल रहा है।
- करन जीत सिंह, निवासी ग्राम मिलक दुंदी
हमने धान की फसल रोप दी है। ऐसे में अब फसल में यूरिया खाद डालनी है। समिति पर खाद ही लेने के लिए आए हैं। यहां आसानी से खाद मिल रहा है। खाद की कोई किल्लत नहीं है।
- इस्लाम, निवासी ग्राम नरपतनगर
जिले में खाद की कोई कमी नहीं है। ऐसा हो सकता है कि कुछ समितियों पर खाद खत्म हो गया हो। हम ऐसी सभी समितियों पर खाद पूरी सजगता के साथ भेज रहे हैं। हमारा उद्देश्य किसानों को परेशान करना नहीं, बल्कि किसानों को सुविधा देना है।
- हरेन्द्र सिंह, एआर कोआपरेटिव, रामपुर