{"_id":"60de1f9d8ebc3ec2061da124","slug":"ramveer-and-dhirendra-singh-aka-little-are-active-in-the-world-of-crime-rampur-news-mbd3942505196","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामवीर और धीरेंद्र सिंह उर्फ नन्हे अपराध की दुनिया में रहें हैं सक्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामवीर और धीरेंद्र सिंह उर्फ नन्हे अपराध की दुनिया में रहें हैं सक्रिय
विज्ञापन
शाहबाद। चुनावी रंजिश में गोली मारकर हत्या करने के आरोपी धीरेंद्र सिंह यादव उर्फ नन्हे का आपराधिक इतिहास है। इतना ही मृतक गब्बर के भाई रामवीर का भी आपराधिक इतिहास है। दोनों ही अपराध की दुनिया में सक्रिय रहे हैं और गैर इरादतन हत्या, बलवा, लूट जैसे गंभीर अपराधों में इनके खिलाफ पुलिस थानों में मामले दर्ज हैं।
मृतक गब्बर के भाई रामवीर का पुराना आपराधिक इतिहास है। रामवीर के खिलाफ कुल 15 मुकदमे दर्ज हैं। जिनमें आईपीसी की धारा 307 यानी जानलेवा हमला करने के आरोप में छह मुकदमे, आईपीसी की धारा 304 यानी गैर इरादतन हत्या का एक मुकदमा दर्ज है। अन्य मुकदमे बलवा, मारपीट, फायरिंग और एससी-एसटी एक्ट के आरोपों के तहत दर्ज हैं। इसके साथ ही रामवीर सिंह गैंगस्टर में भी निरुद्ध हो चुका है।
वहीं, हत्यारोपी धीरेन्द्र पर कुल 23 मुकदमे पंजीकृत हैं। जिसमें आईपीसी की धारा 392 यानी लूट के दो मुकदमे, आईपीसी की धारा 307 यानी जानलेवा हमले के 11 मुकदमे दर्ज हैं। अन्य मुकदमे बलवा, फायरिंग करने आदि आरोपों में हैं। अब धीरेंद्र पर हत्या के आरोप में भी मुकदमा दर्ज हो गया है।
विज्ञापन
हत्या के बाद से गांव में फैला सन्नाटा
शाहबाद। काशवनगला गांव में हत्या के बाद से पूरे गांव में खौफ का माहौल है। गांव की गलियों में सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीण घर से निकलने में काफी घबरा रहे है। हालांकि, सुरक्षा की दृष्टि से हत्यारोपी जीवन सिंह के घर के आगे भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है।