फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Ramveer and Dhirendra Singh aka Little are active in the world of crime

रामवीर और धीरेंद्र सिंह उर्फ नन्हे अपराध की दुनिया में रहें हैं सक्रिय

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Ramveer and Dhirendra Singh aka Little are active in the world of crime
शाहबाद। चुनावी रंजिश में गोली मारकर हत्या करने के आरोपी धीरेंद्र सिंह यादव उर्फ नन्हे का आपराधिक इतिहास है। इतना ही मृतक गब्बर के भाई रामवीर का भी आपराधिक इतिहास है। दोनों ही अपराध की दुनिया में सक्रिय रहे हैं और गैर इरादतन हत्या, बलवा, लूट जैसे गंभीर अपराधों में इनके खिलाफ पुलिस थानों में मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

मृतक गब्बर के भाई रामवीर का पुराना आपराधिक इतिहास है। रामवीर के खिलाफ कुल 15 मुकदमे दर्ज हैं। जिनमें आईपीसी की धारा 307 यानी जानलेवा हमला करने के आरोप में छह मुकदमे, आईपीसी की धारा 304 यानी गैर इरादतन हत्या का एक मुकदमा दर्ज है। अन्य मुकदमे बलवा, मारपीट, फायरिंग और एससी-एसटी एक्ट के आरोपों के तहत दर्ज हैं। इसके साथ ही रामवीर सिंह गैंगस्टर में भी निरुद्ध हो चुका है।
विज्ञापन

वहीं, हत्यारोपी धीरेन्द्र पर कुल 23 मुकदमे पंजीकृत हैं। जिसमें आईपीसी की धारा 392 यानी लूट के दो मुकदमे, आईपीसी की धारा 307 यानी जानलेवा हमले के 11 मुकदमे दर्ज हैं। अन्य मुकदमे बलवा, फायरिंग करने आदि आरोपों में हैं। अब धीरेंद्र पर हत्या के आरोप में भी मुकदमा दर्ज हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या के बाद से गांव में फैला सन्नाटा
शाहबाद। काशवनगला गांव में हत्या के बाद से पूरे गांव में खौफ का माहौल है। गांव की गलियों में सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीण घर से निकलने में काफी घबरा रहे है। हालांकि, सुरक्षा की दृष्टि से हत्यारोपी जीवन सिंह के घर के आगे भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed