Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Ramraj's effect visible on Ramotsav, only one complaint reached the police station

Rampur News: रामोत्सव पर दिखा रामराज का असर, थाने पहुंची सिर्फ एक शिकायत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jan 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
Ramraj's effect visible on Ramotsav, only one complaint reached the police station
रामपुर। रामोत्सव पर सोमवार को रामराज का असर देखने को मिला। रविवार रात 12 बजे से सोमवार की रात दस बजे तक जिले में सिर्फ एक शिकायत ही पुलिस के पहुंची। यह शिकायत पटवाई थाने में दर्ज की गई। इसके अलावा कहीं कोई आपराधिक घटना की सूचना नहीं मिली। सोमवार को पूरे जिले में रामोत्सव की धूम मची रही। हर ओर माहौल राममय नजर आया। इस दौरान लंबे समय बाद ऐसा मौका भी आया जब जिले में कोई बड़ी आपराधिक घटना नहीं हुई। जिले में कुल 16 थाने हैं, जिसमें 15 थानों में रविवार की रात 12 बजे से सोमवार की रात दस बजे तक कोई मुकदमा कायम नहीं हुआ। रामोत्सव पर रामराज्य जैसा नजारा दिखा। सिर्फ पटवाई थाने में मारपीट की शिकायत पहुंची, जिसकी रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

शहर की बात की जाए तो सिविल लाइंस, शहर कोतवाली और गंज थाने के साथ ही महिला थाने में भी कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। इसके अलावा बिलासपुर, टांडा, शाहबाद, सैफनी, स्वार, मिलकखानम, खजुरिया, अजीमनगर थाने में भी कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। पटवाई थाने में महिला ने मारपीट की शिकायत दर्ज कराई। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि रामोत्सव पर जिलेभर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। कहीं कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। सभी थानों में भी रामोत्सव मनाया गया। इसके अलावा पुलिसकर्मी मुस्तैदी के साथ रामोत्सव कार्यक्रमों में डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed