फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur's GDP was more than the state's GDP

Rampur News: प्रदेश की जीडीपी से ज्यादा रही रामपुर की जीडीपी

Thu, 26 Jun 2025 01:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 26 Jun 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Rampur's GDP was more than the state's GDP
रामपुर। वर्ष 2023-24 में जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) के मामले में जनपद रामपुर ने गत वर्ष की भांति ही बेहतरीन प्रदर्शन किया है। वर्ष 2023-24 में प्रदेश की जीडीपी वृद्धि दर 13.50 प्रतिशत के सापेक्ष जनपद की जीडीपी वृद्धि दर 15.00 प्रतिशत रही, जो कि प्रदेश की जीडीपी दर से अधिक रही है।
विज्ञापन

जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी सूर्य प्रकाश ने बताया कि नियोजन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा जिला घरेलू उत्पाद अनुमान वर्ष 2023-24 तक का प्रकाशन किया है। नियोजन विभाग के अर्थ एवं संख्या प्रभाग द्वारा वर्ष 2023-24 के जिला घरेलू उत्पादन अनुमान के आंकड़े दो खंडो में प्रकाशित किए गए हैं। प्रदेश के सर्वाेत्तम विकास के संकल्पित स्तर की प्राप्ति हेतु प्रदेशीय अर्थव्यस्था को वन ट्रिलियन बनाने का लक्ष्य रखते हुए वर्तमान सरकार द्वारा प्रत्येक क्षेत्रीय अनुभागों को लक्ष्य निर्धारित किए गए। उन्हीं लक्ष्यों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार वार्षिक श्रृंखला के क्रम में जिला घरेलू उत्पाद अनुमान (जीडीपी) वर्ष 2023-24 के आंकड़े सार्वजनिक किए गए हैं। आंकड़ों के आधार पर जनपद ने अनेकों उपलब्धियां प्राप्त की हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2023-24 में जनपद के सकल घरेलू उत्पादन में 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वर्ष 2023-24 में प्रदेश की जीडीपी में जनपद का योगदान 1.07 प्रतिशत रहा है। वर्ष 2023-24 में जनपद की प्रति व्यक्ति आय में 14.30 प्रतिशत की वृद्धि रही, जो कि प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय की वृद्धि 12.50 प्रतिशत से अधिक रही। वर्ष 2023-24 में जनपद की प्रति व्यक्ति आय वर्ष 2022-23 के सापेक्ष 6.67 प्रतिशत वृद्धि दर प्राप्त करते हुए रूपये 86,473 प्रति व्यक्ति रही। बताया कि वर्ष 2023-24 में कुल खाद्यान्न उत्पादन में 7.49 प्रतिशत की वृद्धि रही है, जोकि मण्डल में सर्वाधिक है। मुख्य रूप से कृषि क्षेत्र में 13.75 प्रतिशत वार्षिक वृद्धि आंकलित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed