फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur: Woman molested thrashed, stripped naked and thrown into forest

रामपुर: दबंगों ने महिला के साथ की छेड़खानी, विरोध करने पर जमकर पीटा, निर्वस्त्र कर जंगल में फेंक गए

Sun, 20 Aug 2023 10:16 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 20 Aug 2023 10:16 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि महिला को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Rampur: Woman molested thrashed, stripped naked and thrown into forest
रामपुर जिले का पटवाई थाना - फोटो : संवाद

विस्तार

रामपुर जिले के पटवाई थाना क्षेत्र में चारा काटने जंगल गई एक दलित महिला के साथ चार लोगों ने छेड़खानी की। उसकी पिटाई के बाद कपड़े फाड़ दिए। आरोपी बेहोशी की हालत में नग्न अवस्था में उसे खेत में ही छोड़ गए। परिजन उसकी तलाश करते खेत पहुंचे तब घटना की जानकारी हुई।

विज्ञापन


पुलिस ने पति की तहरीर पर गांव के ही चार आरोपियों महीपाल, हीरालाल, राजकुमार उर्फ राजू और नन्हे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। महिला का इलाज चल रहा है। पटवाई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला 18 अगस्त की शाम गांव में ही जंगल में चारा काटने गई थी।
विज्ञापन


महिला चारा काटकर वापस लौट रही थी। रास्ते में गांव के ही चार लोगों ने उसे घेर लिया और उसके साथ छेड़खानी करनी शुरू कर दी। महिला ने विरोध किया तो एक आरोपी तमंचा निकालकर धमकाने लगा। इसके बाद चारों आरोपी महिला को यूकलेप्टिस के खेत में ले गए और उसके साथ छेड़खानी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही उसकी पिटाई करते हुए कपड़े फाड़ कर निर्वस्त्र कर दिया। इसके बाद महिला बेहोश हो गए तो आरोपी भाग गए। देर तक घर न पहुंचने पर परिजन महिला को तलाशते हुए खेत में पहुंचे तो उसे घायल पाया। परिजन महिला को लेकर पटवाई थाने पहुंचे, जहां महिला के पति ने तहरीर दी।


पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने बताया कि महिला का इलाज चल रहा है। उसके बयान होने हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed