{"_id":"6876bc80e99d8dd1570ae5fd","slug":"rampur-will-become-smart-with-the-revival-of-development-basic-facilities-will-get-wings-rampur-news-c-282-1-rmp1001-149537-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: विकास की संजीवनी से स्मार्ट बनेगा रामपुर, बुनियादी सुविधाओं को लगेंगे पंख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: विकास की संजीवनी से स्मार्ट बनेगा रामपुर, बुनियादी सुविधाओं को लगेंगे पंख
Wed, 16 Jul 2025 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 16 Jul 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। अब मुरादाबाद की तरह रामपुर भी स्मार्ट सिटी बनेगा। 52 पालिकाओं के बीच रामपुर को भी सूची में शामिल किया गया है। स्मार्ट सिटी बनने से सुविधाओं में इजाफा होगा और शहर को विभिन्न योजनाओं से जोड़कर विकास कराया जाएगा। विकास की संजीवनी से रामपुर भी स्मार्ट हो जाएगा। इसके अलावा इसको स्वच्छ और साफ-सुथरा बनाने के लिए भी कार्य किए जाएंगे। जल्द ही कार्य योजना तैयार कर शासन स्तर को भेजा जाएगा और फिर बजट आवंटन के साथ प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
मौजूदा समय में रामपुर के अंदर 43 वार्ड हैं और इसकी जनसंख्या कुल चार लाख से अधिक है। इस आबादी के बीच सीमा विस्तार की कवायद चल रही थी। सीमा विस्तार के तहत 39 गांवों को शामिल किया जाना प्रस्तावित है। इसका दायरा बढ़ जाने से जाहिर है कि वार्डों में इजाफा होगा और आबादी भी बढ़ जाएगी। एक तरफ ग्रामीण इलाके जो वर्षों से विकास से अछूते थे तो उनको विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा। वहीं अब 52 नगर पालिकाओं की सूची में रामपुर को स्मार्ट बनाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।
स्मार्ट सिटी बन जाने से बाशिंदों को वह मूलभूत और बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी, जिनसे अभी तक लोग वंचित थे। शहर को मुरादाबाद की तर्ज पर स्मार्ट सिटी बनाया जाएगा। इसके लिए सड़कों और चौराहों के चौड़ीकरण, बेहतर सड़कें, नालियों, नालों का निर्माण के साथ बिजली, पानी और साफ-सफाई आदि की व्यवस्था भी कराई जाएगी। यातायात की सुविधाओं में भी मजबूती आएगी। लाइट, पार्किंग व्यवस्था, स्वच्छ चौराहों के साथ यात्री शेड बनाए जाएंगे। पूरे शहर को कैमरों से लैस कराने के साथ स्टाइलिश स्ट्रीट लाइटों के अन्य विकास योजनाएं से जोड़ा जाएगा। अभी रामपुर को स्मार्ट सिटी के लिए चयन किया गया है। इसके लिए गाइडलाइन आने के बाद प्रस्ताव तैयार किया जाएगा और शासन स्तर से बजट पर मुहर लगेगी, इसके बाद इस पर काम कराया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
यह गांव सूची में होंगे शामिल
मंसूरपुर, आगापुर, अजयपुर, भमरौआ, अहमदनगर पहाड़ी, किशनपुर अटरिया, पहाड़ी, मंडय्यान शादी, शहजादनगर, टिकटगंज, अटरिया, अलीनगर जूनूबी, फैजुल्लानगर, चक शादीनगर, मिलक शादीनगर, बमनपुरी, ताशका, हजरतपुर, पसियापुर जुनूबी, पनवड़िया, बेनजीरपुर उर्फ घाटमपुर, सैजनी नानकार, अजीतपुर, प्रानपुर, बैजना, ठोठर, डूंगरपुर, रहपुरा, कोयला, कोयली, इंद्री, इंद्रा, बढ़पुरा शर्की, जुठिया, दुर्गनगला, पसियापुरा शुमाली, सईदनगर हरदोपट्टी, अहमदनगर जागीर।
-- -- -- -- -
भवन-संपत्तियों का हुआ सर्वे
जीआईएस सर्वे के माध्यम से सभी निकायों में 73020 भवन-संपत्तियों का सर्वे किया गया था जबकि चार जून तक 106278 भवन और संपत्तियों का सर्वे पूरा कर लिया गया है। डीएम ने सभी अधिकारियों से अपने निकाय के बड़े संस्थान, फेक्टरी, पेट्रोल पंप आदि का जीआईएस सर्वे पूर्ण कराते हुए उसकी सूची निकाय के संबंधित उन संस्थानों का सत्यापन कराने के लिए कहा है।
-- -- -- -- -- -- -- --
47 हजार लोग आएंगे टैक्स के दायरे में
रामपुर में पुराने सर्वे के अनुसार जिले में 62819 लोग टैक्स के दायरे में थे। उनसे भवनों और प्रतिष्ठानों का टैक्स लिया जाता था। इसमें कई ऐसे भवन और प्रतिष्ठान के साथ खाली प्लाट थे, जो टैक्स से अछूते थे। जिनका जीआईएस सर्वे हुआ। सर्वेे में कुल 47 हजार लोग टैक्स के दायरे में आएंगे।। जिसमें अब कुल 110288 लोगों से टैक्स वसूली की जाएगी। इधर पिछली बोर्ड बैठकों के दौरान गृहकर को भी बढ़ा दिया गया है। पहले जहां गृहकर पांच प्रतिशत था तो वहीं अब 10 प्रतिशत रहेगा। जबकि जलकर पहले से ही 10 प्रतिशत लग रहा था।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
52 नगर पालिकाओं में रामपुर को भी स्मार्ट सिटी में चयन किया गया है। शहर के विकास के लिए यह एक अच्छा कदम है। इसके लिए अभी कार्य योजना तैयार की जाएगी। इसके बाद इसको बजट प्रस्तावित कर शासन को भेजा होगा और उसके बाद किस शहर को कितना बजट अवमुक्त होगा, उसके हिसाब से विकास कराया जाएगा।
-दुर्गेश्वर त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका, रामपुर
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --