फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur: Two students class four died while taking bath pond, whole village cried together seeing dead body

रामपुर: तालाब में नहाते समय कक्षा चार के दो छात्रों की डूबने से मौत, शव देखते ही पूरा गांव एक साथ रो पड़ा

Wed, 16 Aug 2023 08:38 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क,रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क,रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 16 Aug 2023 08:38 PM IST
सार

रामपुर जिले में तीन अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों की जान चली गई। इसमें दो छात्र भी शामिल हैं। पुलिस ने सभी का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए। 

विज्ञापन
Rampur: Two students class four died while taking bath pond, whole village cried together seeing dead body
तालाब में डूबने वाले छात्र - फोटो : संवाद

विस्तार

रामपुर जिले के शहजादनगर थाना क्षेत्र के गांव पुरैना में तालाब में नहाते समय कक्षा चार का छात्र वरुण (10) पुत्र मनोज कुमार और संदीप (8) पुत्र अरविंद डूब गए। परिजन व गांव के लोगों ने दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।  

विज्ञापन


पुरैना निवासी मनोज कुमार का पुत्र वरुण और अरविंद कुमार का पुत्र गांव के ही सरकारी स्कूल पढ़ते थे। बुधवार को दोनों गांव में श्मशान घाट के पास तालाब में नहाने के लिए गए थे। नहाते समय वरुण का पैर गहरे पानी में चला गया। जिस पर वह डूबने लगा।
विज्ञापन


वरुण को डूबते देख संदीप उसे बचाने का प्रयास करने लगा और वह भी गहरे पानी में डूब गया। दोनों के डूबने पर तालाब में नहा रहे अन्य बच्चों ने शोर मचा दिया। सूचना पर दोनों छात्रों के परिजन मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से तालाब में डूबे छात्रों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनन-फानन उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार अर्ची गुप्ता मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने परिजनों से घटना की जानकारी ली। पुलिस भी मामले की जांच कर रही है।

घूघा नदी में बहे युवक का शव मिला

स्वार के घूघा नदी में बहे मझरा हसन गांव के इफ्तेखार (22) का शव हादसे के 20 घंटे बाद मिल गया। एसडीएम ने गांव पहुंकचर परिजनों का सांत्वना दी और मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। उत्तराखंड में भारी वर्षा के चलते नदियों में उफान है।

घूघा नदी में पानी का स्तर बढ़ जाने के कारण मझरा हसन में पुल के ऊपर से पानी बहने लगा था। सोमवार को पुल पार करते समय गांव का ही इफ्तेखार पानी में बह गया था। सूचना पर तहसीलदार अवनींद्र कुमार शुक्ला और कोतवाली पुलिस पहुंची थी। गोताखोरों को बुलाकर तलाश कराई गई थी। मंगलवार को युवक का शव मिला था।

दो दिन से लापता युवक का तालाब में मिला शव

मसवासी चौकी क्षेत्र के बिजारखाता-खानपुर उत्तरी संपर्क मार्ग के किनारे एक तालाब में गिरकर भूरा (23) पुत्र जगदीश की मौत हो गई। युवक दो दिन से लापता था। परिजनों ने बताया कि वह नशे का आदी था। गांव रज्जावाला खानपुर उत्तरी निवासी भूरा दो दिन से लापता था।

शनिवार की शाम पैदल गांव जाते समय नशे की हालत में तालाब में गिर गया और डूबकर उसकी मौत हो गई। मंगलवार की दोपहर राहगीरों ने तालाब में शव उतराता देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का कहना है कि मृतक नशे का आदी था। कई-कई दिनों तक घर से गायब रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed