फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur tops the state by preparing farmer registry of 1.14 lakh farmers

Rampur News: 1.14 लाख किसानों की फार्मर रजिस्ट्री तैयार कर रामपुर प्रदेश में अव्वल

Mon, 06 Jan 2025 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 06 Jan 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Rampur tops the state by preparing farmer registry of 1.14 lakh farmers
रामपुर। जिले के 1.14 लाख किसानों की फार्मर रजिस्ट्री बना ली गई है, जिस पर जिले ने प्रदेश में अव्वल स्थान हासिल किया है। डीएम ने प्रदेश में अव्वल आने पर एसडीएम को सम्मानित किया है।
विज्ञापन

कृषि विभाग की ओर से संचालित एग्रीस्टैक योजना के अन्तर्गत डिजिटल बेस किसान रजिस्ट्री तैयार की जा रही है। इसको लेकर अभियान चलाया जा रहा है। दो दिसंबर से शुरू हुए अभियान के तहत कैंप लगाकर साथ ही डोर-टू-डोर अभियान के माध्यम से कृषि विभाग, राजस्व विभाग, पंचायत विभाग, गन्ना विभाग एवं जन सेवा केन्द्रों के माध्यम से भी कृषकों की फार्मर रजिस्ट्री तैयार करायी गयी। जनपद में अब तक कुल 114010 कृषकों की फार्मर रजिस्ट्री तैयार कराई जा चुकी है। इसी के साथ जनपद में अब तक लगभग 50 प्रतिशत कृषकों की फार्मर रजिस्ट्री तैयार की जा चुकी है। डीएम ने फार्मर रजिस्ट्री के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले समस्त एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, बीडीओ, उप निदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी, ई- डिस्ट्रिक्ट मैनेजर के साथ साथ प्रत्येक तहसील में अच्छा कार्य करने वाले लेखपाल, कृषि विभाग के कार्मिक एवं जन सेवा केन्द्र संचालकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। डीएम ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य करने पर बधाई दी। साथ ही किसानों से भी अपील की है कि वह अपने नजदीकी जन सेवा केन्द्र, लेखपाल या कृषि विभाग के टीए से सम्पर्क कर अपनी फार्मर रजिस्ट्री तैयार करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed