{"_id":"672fcea098ba5a91e201569a","slug":"rampur-tigers-beat-rising-stars-tanda-by-seven-runs-rampur-news-c-282-1-rmp1006-133610-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: रामपुर टाइगर्स ने राइजिंग स्टार्स टांडा को सात रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: रामपुर टाइगर्स ने राइजिंग स्टार्स टांडा को सात रन से हराया
विज्ञापन
रामपुर। जौहर विवि में शनिवार को टी-20 जौहर चैंपियनशिप का आगाज हो गया। रामपुर टाइगर्स व राइजिंग स्टार्स टांडा के बीच में मुकाबला हुआ। इसमें रामपुर टाइगर्स ने रोमांचक मुकाबले में राइजिंग स्टार्स टांडा को सात रन से हरा दिया।
जौहर विवि के वाइस चांसलर ने पहली गेंद खेलकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। रामपुर टाइगर्स के कप्तान कुमार सौरभ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। रामपुर टाइगर्स ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 158 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज मोहम्मद आकिल व शुभम के बीच में 50 रनों की साझेदारी हुई। शुभम 31 बॉल पर 22 रन बनाकर आउट हो गए, उसके बाद मुदित ने पारी को संभालते हुए 20 बॉल पर शानदार 22 रन बनाए। मोहम्मद आकिल के साथ 73 रन की साझेदारी की। मोहम्मद आकिल द्वारा आतिशी बल्लेबाजी करते हुए चार चौके व पांच छक्के की मदद से 35 बॉल पर 59 रन बनाएं। गेंदबाजी में राइजिंग स्टार टांडा की ओर से अमीर व शहजाद ने 2-2 विकेट मुनीर व दाऊद ने 1-1 विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी राइजिंग स्टार्स की टीम 19.4 ओवर में 151 रन बनाकर ऑलआउट हो गए। रामपुर टाइगर्स ने यह मुकाबला सात रनों से जीत लिया। रामपुर टाइगर्स के गेंदबाज सर्बजीत और नावेद खान ने 2-2 विकेट लिए, मोहम्मद आकिल ने 3 विकेट, रवि व जुबैर ने 1-1 विकेट लिया। कोच आलम खान ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।