{"_id":"68778cf883eb0d6ba70b705b","slug":"rampur-three-teenage-girls-drowned-while-bathing-in-a-water-filled-pit-died-of-suffocation-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur: पानी भरे गड्ढे में नहाते समय डूबी तीन किशोरियां, दम घुटने से तोड़ा दम, बकरी चराने गई थीं तीनों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur: पानी भरे गड्ढे में नहाते समय डूबी तीन किशोरियां, दम घुटने से तोड़ा दम, बकरी चराने गई थीं तीनों
Wed, 16 Jul 2025 04:59 PM IST
विमल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Published by: विमल शर्मा
Updated Wed, 16 Jul 2025 04:59 PM IST
सार
बिलासपुर के कोठा जागीर गांव में बकरी चराने गईं तीन किशोरियां पास के गहरे पानी भरे गड्ढे में नहाते समय डूब गईं। ग्रामीणों व परिजनों ने उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जान गंवाने वाली तीन मासूम
- फोटो : संवाद
विस्तार
बिलासपुर के कोठा जागीर रेलवे स्टेशन के पास बुधवार को बकरी चराने गईं तीन किशोरियों पानी भरे गड्ढे में नहाते वक्त डूब गईं। इससे तीनों बेहोश हो गईं। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तीनों किशोरियों के शवों को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
तहसीलदार शिव कुमार शर्मा, कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह, एडीओ पंचायत सलीम हुसैन ने गांव पहुंचकर तहकीकात की। ग्राम कोठा जागीर निवासी सनीता (14) पुत्री हरबोला बांकेलाल, संगीता(12) पुत्री गयादीन, क्रांति (12) पुत्री तेजराम गांव के बाहर रेलवे स्टेशन के पास बकरियां चरा रहीं थीं।
विज्ञापन
ग्रामीणों के अनुसार बकरी चराने के दौरान तीनों किशोरियां करीब सात फीट पानी भरे गड्ढे में नहाने लगीं। नहाने के दौरान तीनों पानी में डूब गईं। चीख पुकार सुनकर रेलवे कॉलोनी के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। उन्हें किसी तरह गंभीर हालत में तीनों को गड्ढे से बाहर निकाला।
विज्ञापन
इस बीच परिजन भी मौके पर पहुंचे और तीनों बालिकाओं को तुरंत अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन तीनों बालिकाओं के शवों को गांव ले आए। पुलिस ने गांव पहुंचकर तीनों शवों कब्जे में कर लिया। पुलिस शवों के पोस्टमार्टम की तैयारी करने लगी।
परिजन ने इसे कराने से इनकार कर दिया। ब्लाक प्रमुख कुलवंत सिंह औलख परिजनों को सांत्वना देते हुए कानूनन कार्रवाई करवाने की बात कही। तहसीलदार शिवकुमार शर्मा, एडीओ पंचायत सलीम हुसैन, ग्राम प्रधान ओमप्रकाश सिंह यादव, पूर्व ग्राम प्रधान चंपत सिंह यादव, चेतराम यादव, किशोरी लाल प्रजापति ने माैके पर पहुंच परिजनों से पोस्टमार्टम करवाने को कहा। इस मामले की प्रक्रिया चल रही है।