फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur: steel rod struck train at Milak crossing, Jan Sadharan Express was stopped using emergency brakes

Rampur: मिलक फाटक पर सरिया टकराने से रेड हुआ सिग्नल, इमरजेंसी ब्रेक लगा जनसाधारण एक्सप्रेस को रोका, हादसा टला

Thu, 29 Jan 2026 03:36 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मिलक (रामपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, मिलक (रामपुर) Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 29 Jan 2026 03:36 PM IST
सार

रामपुर के मिलक क्षेत्र में रेलवे फाटक पर सरिया ट्रैक से टकराने के कारण सिग्नल लाल हो गया। इससे जनसाधारण एक्सप्रेस को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकना पड़ा। ट्रेन करीब दस मिनट तक रुकी रही। इससे रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Rampur: steel rod struck train at Milak crossing, Jan Sadharan Express was stopped using emergency brakes
रामपुर रेलवे स्टेशन - फोटो : संवाद

विस्तार

घसीटकर ले जाया जा रहा सरिया रेल की दोनों पटरियों से एक साथ टकराने पर सिग्नल लाल हो गया। इससे ट्रैक पर आ रही जनसाधारण एक्सप्रेस के चालक को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर गाड़ी रोकनी पड़ी। ट्रैक चेक होने के बाद इस ट्रेन को करीब 10 मिनट बाद मुरादाबाद की ओर रवाना किया गया।

विज्ञापन


सरिया ले जा रहे शख्स को आरपीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना मिलक क्षेत्र की है। रेलवे स्टाफ ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे जनसाधारण एक्सप्रेस लखनऊ से दिल्ली जा रही थी। रेल फाटक बंद करके ट्रेन को ग्रीन सिग्नल दिया गया था।
विज्ञापन


इसी दौरान बंद फाटक के पास से एक शख्स जमीन पर घसीटते हुए सरिया ले जा रहा था। जैसे ही सरिया एक साथ दोनों पटरियों से टच हुआ तो सिग्नल लाल हो गया। एकाएक सिग्नल का रंग बदलता देख चालक आशंकाओं में घिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इमरजेंसी ब्रेक लगाकर फौरन ट्रेन रोकी। तेज झटके के साथ अचानक ट्रेन रुकने से भीतर बैठे यात्री भी घबरा गए। सरिया ट्रैक से दूर होते ही सिग्नल फिर ग्रीन हो गया। इसके बाद भी ट्रेन तुरंत नहीं चलाई गई। चालक की सूचना पर ट्रैकमैन मौके पर पहुंचे।

पूरी लाइन चेक की गई। सब ठीक मिलने पर 10 मिनट रुकने के बाद ट्रेन को मुरादाबाद की ओर रवाना किया गया। रामपुर की आरपीएफ इंस्पेक्टर शिखा सिंह ने बताया कि सरिया ले जा रहे शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।


वह मिलक निवासी तसब्बर अली है। उसके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रेलवे के तकनीकी स्टाफ ने बताया कि आटोमेटिक सिग्नल प्रणाली में लोहे या किसी धातु की कोई चीज दोनों पटरियों से एक साथ छू जाए तो सिग्नल लाल हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed