फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   smart city

स्मार्ट रामपुर में दिखेगी पर्यटन की अनूठी छटा

Sun, 19 Mar 2017 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर 
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर  Updated Sun, 19 Mar 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

स्मार्ट सिटी रामपुर में पर्यटन की संभावनाएं ज्यादा नजर आ रही हैं। शहर को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। खासतौर से हाईवे किनारे पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए लांज बनाए जाएंगे साथ ही जगह-जगह खूब सूरत पार्क और फूड पार्क भी विकसित होंगे।

केंद्र सरकार की ओर से देश के सौ शहरों को स्मार्ट सिटी के रूप में रखकर उसमें स्मार्ट सुविधाएं देने की योजना बनाई है। पहले ही चरण में रामपुर को भी इसमें विकसित  करने का प्रस्ताव रखा गया था,लेकिन केंद्र सरकार की समिति के पास जब स्मार्ट सिटी का प्रस्ताव गया तो वहां जाकर फेल हो गया। दो चरणों में स्मार्ट सिटी के प्रस्ताव को केंद्र सरकार द्वारा नाकारा जा चुका है। स्मार्ट सिटी के लिए तीसरे चरण की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


तीसरे चरण के लिए प्रस्ताव अब नए सिरे से तैयार किया गया है। दो दिन पहले स्मार्ट सिटी को लेकर हुई बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। 21 नए बिंदुओं को शामिल किया गया है। इसी में से स्मार्ट रामपुर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने पर भी जोर दिया गया है। स्मार्ट सिटी में पर्यटन की संभावनाओं का आंकलन किया गया है,जिसमें साफ किया गया है रामपुर से पर्यटन स्थलों को जाने वाले पर्यटकों की संख्या काफी है। इसी को बेस बनाते हुए प्रशासन ने शहर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव रखा है। तैयार प्रस्ताव के मुताबिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए शहर के एतिहासिक स्थलों का जीर्णोदार कराने का भी प्रस्ताव रखा गया है। इस प्रस्ताव को हरी झंडी देने के लिए लखनऊ में प्रस्ताव रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed