{"_id":"6074828b8ebc3edc076e1b0d","slug":"rampur-sarahn-news-bhimkali-temple-ready-for-chetra-navratra-rampur-news-sml3672647193","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीमाकाली मंदिर थर्मल स्क्रीनिंग और पंजीकरण के बाद मिलेगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीमाकाली मंदिर थर्मल स्क्रीनिंग और पंजीकरण के बाद मिलेगा प्रवेश
विज्ञापन
मां भीमाकाली सराहन
- फोटो : RAMPUR-HP
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। भीमाकाली मंदिर सराहन में चैत्र नवरात्र पर श्रद्धालुओं को माता के दर्शन से पहले थर्मल स्क्रीनिंग और पंजीकरण करवाना होगा। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन ने नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं।
मंदिर में जाने से पहले मंदिर के द्वार पर स्वास्थ्य टीम सभी श्रद्धालुओं की थर्मल स्क्रीनिंग और पंजीकरण किया जाएगा। इसकें बाद ही श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश मिलेगा। कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए मंदिर न्यास ने परिसर में बोर्ड लगाकर नियमों के पालन की जानकारी लोगों से साझा की है। इसके साथ ही पानी के नलों में सेंसर की व्यवस्था की गई है। इससे लोगों को नल को छूने की जरूरत नहीं हैं।
श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर में सैनिटाइजर का प्रयोग करना, सामाजिक दूरी का पालन करना, मास्क पहनना, घंटी न बजाने, मंदिर के दरवाजे, रेलिंग और सीढ़ियों को नहीं छूने की हिदायत दी गई है। इसके साथ ही प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भीमाकाली माता की नवरात्र की आरती को लाइव करने की व्यवस्था भी की गई है। इससे लोग घर बैठकर भीमाकाली माता के दर्शन और आरती का आनंद ले सकेंगे।
विज्ञापन
एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन ने बताया कि भीमाकाली मंदिर में चैत्र नवरात्र के दौरान थर्मल स्क्रीनिंग और पंजीकरण के बाद ही श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा। भीमाकाली माता की आरती लाइव करने की व्यवस्था भी की गई है। लोग मां भीमाकाली की साइट पर जाकर यू ट्यूब पर भी इसे सकते हैं।