{"_id":"64dbca4b1b46e1adc10160c3","slug":"rampur-roadways-trampled-bike-riders-two-women-died-on-spot-there-was-chaos-family-2023-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur : बाइक सवारों को रोडवेज ने रौंदा, देवरानी-जेठानी की मौके पर ही मौत, परिजनों में मच गया कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur : बाइक सवारों को रोडवेज ने रौंदा, देवरानी-जेठानी की मौके पर ही मौत, परिजनों में मच गया कोहराम
Wed, 16 Aug 2023 12:26 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: विमल शर्मा
Updated Wed, 16 Aug 2023 12:26 AM IST
सार
पुलिस अधिकारी ने बताया कि बस को कब्जे में ले लिया गया है। चालक फरार है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। दोनों महिलाओं के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
हादसे के बाद परिजनों से वार्ता करती पुलिस
- फोटो : संवाद
विस्तार
बरेली जिले के थाना सिरौली क्षेत्र के गांव गुरगांय निवासी बलवीर अपनी पत्नी कुसुम (30) और छोटे भाई राकेश की पत्नी किरन (29), उसके बेटे विजय और बॉबी के साथ एक नामकरण कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे। सभी लोग किसी काम से एक जगह रुक गए।
विज्ञापन
आरोप है कि सिरौली की ओर से आ रही रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में देवरानी और जेठानी के ऊपर से बस का पहिया गुजर गया। सभी घायलों को पुलिस की मदद से शाहबाद सीएचसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने देवरानी और जेठानी को मृत घोषित कर दिया। बलवीर व दो छोटे बच्चों विजय और बॉबी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
हादसे की सूचना के बाद मृत महिलाओं और घायलों के रिश्तेदारों ने पहुंचना शुरू कर दिया था। कोतवाल करनपाल सिंह ने बताया कि रोडवेज चालक फरार हो गया है। बस उनके कब्जे में है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम करने के लिए रामपुर भेज दिया है।
विज्ञापन
बताया कि तहरीर मिलने के बाद मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा। इस हादसे के बाद परिवार वालों में कोहराम मचा हुआ है।