फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   rampur railway station

कैसे मुस्कुराएं कि हम रामपुर में हैं!

Thu, 18 May 2017 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर Updated Thu, 18 May 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
rampur railway station
रामपुर मे रेलवे स्टेशन परिसर में सफाई की एक तस्वीर ये भी है।

विज्ञापन

साफ-सफाई के मानकों पर रेलवे द्वारा कराए गए सर्वे में रामपुर रेलवे स्टेशन को 300 वां नंबर मिला है। ए श्रेणी के इस स्टेशन के इतने नीचे स्थान पाने से साफ जाहिर है कि स्टेशन पर रेलवे के साफ-सफाई मानकों के अनुसार अभी भी कसर बाकी है। हालांकि स्टेशन पर पहले से साफ-सफाई में सुधार हुआ है लेकिन, यह रेलवे के मानकों पर पर्याप्त साबित नहीं हुआ है।      

रेलवे स्वच्छता सर्वे में मंडल में रामपुर जंक्शन पर साफ-सफाई के दावों पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। स्टेशन पर प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया में भले ही पिछले कुछ समय से साफ-सफाई के इंतजाम दुरुस्त हुए हैं। लेकिन, प्लेटफार्म पर बने कार्यालयों की दीवारें अभी भी इनसे इतर हैं। दीवारों के कोनों पर पान-गुटखे की पीक ए श्रेणी के स्टेशन पर बट्टा लगाती नजर आती हैं। स्टेशन के प्लेटफार्म और सर्कुलेटिंग एरिया में पॉलीथिन, कूड़े, सामान के पैकिट, खाली बोतल आदि अब पहले से कम नजर आती हैं। लेकिन, जगह-जगह पीक के धब्बे और ट्रैक पर कम चूने का छिड़काव सफाई के मानकों पर इसे हल्का कर देता है।
विज्ञापन


स्टेशन पर साफ-सफाई की व्यवस्था कांट्रेक्ट पर दी गई है। जिसमें बीस सफाई कर्मी रोजाना तीन शिफ्टों में स्टेशन पर सफाई करते हैं। इनमें 11 सफाई कर्मी सुबह से दोपहर बाद तक और शेष सफाई कर्मी शाम व रात में स्टेशन पर सफाई करते हैं। रेलवे स्वच्छता सर्वे से साफ जाहिर है कि स्टेशन पर अभी सफाई इंतजामों में और सुधार की आवश्यकता है। जिससे यह टॉप टेन श्रेणी में शामिल हो सके या फिर अच्छी रैंक हासिल हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed