फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur products will be seen in international trade show

Rampur News: इंटरनेशनल ट्रेड शो में दिखेंगे रामपुर के उत्पाद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Rampur products will be seen in international trade show
रामपुर। यूपी इंटनेशनल ट्रेड शो ग्रेटर नोएडा में 25 सितंबर से शुरू होगा। चार दिन चलने वाले इस शो में रामपुर के भी उद्यमी और निर्यातक अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे। इसके लिए उद्योग विभाग ने अपने स्तर से कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यूपी सरकार की ओर से ग्रेटर नोएडा में इंटरनेशनल ट्रेड शो का कार्यक्रम कराया जा रहा है। 25 से 29 सितंबर तक चलने वाले इस शो में यूपी के सभी जिलों के साथ ही देश भर के निर्यातकों व उद्यमी हिस्सा लेंगे। वह अपने उत्पादों के स्टाल लगाकर विदेशियों को आकर्षित करेंगे। साथ ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी इसकी डिमांड बढ़ेगी।
विज्ञापन

उद्योग विभाग ने इसके लिए अपने स्तर से कवायद शुरू कर दी है। उद्योग विभाग की ओर से निर्यातकों व उद्यमियों से इस शो में हिस्सा लेकर अपना स्टाल लगाने को कहा गया है। उपायुक्त उद्योग मुकेश कुमार ने बताया कि जनपद के नए निर्यातकों एवं नियमित निर्यातक उद्यमियों के लिए इंटरनेशनल ट्रेड शो-2024 ग्रेटर नोएडा में 25 से 29 सितंबर तक फेयर लगाया जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस ट्रेड शो में स्टाल लगाने के लिए नए निर्यातकों को रजिस्ट्रेशन फीस रुपये 15000 तथा नियमित निर्यातक को रजिस्ट्रेशन फीस रुपये 20000 जमा करनी होगी। नियमित निर्यातक 7000 प्रति वर्गमीटर की दर से कम से कम 12 वर्गमीटर का तैयार स्टाल 18 प्रतिशत जीएसटी के साथ अपना स्टाल बुक करा सकते है। उन्होंने बताया कि प्रतिभाग करने के इच्छुक उद्यमी 20 जून तक अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed