रामपुर: अवैध संबंध में पीआरडी कर्मी को मार डाला, जीजा-साली ने चली खतरनाक साजिश, दोनों के बीच बन रहा था बाधक
रामपुर में पीआरडी कर्मी के बेटे की तहरीर के आधार पर जीजा और साली के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामपुर जिले के दढ़ियाल में ग्राम नरायनपुर निवासी पीआरडी कर्मी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि अवैध संबंधों के चलते वारदात को अंजाम दिया गया। पीआरडी कर्मी के लंबे समय से एक महिला से अवैध संबंध थे। बाद में उसकी नजदीकी अपने जीजा से हो गए थे।
बावजूद पीआरडी कर्मी ने महिला का पीछा नहीं छोड़ा। इससे दोनों उससे रंजिश रखने लगे और शनिवार की रात अंधेरे का फायदा उठाकर पीआरडी कर्मी की हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने पीआरडी कर्मी के बड़े पुत्र की तहरीर पर जीजा-साली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
दोनों आरोपी पुलिस की हिरासत में हैं। क्षेत्र के ग्राम नरायनपुर निवासी महेश सिंह (50) पुत्र कुंवर सिंह की स्वार कोतवाली में पीआरडी कर्मी के रूप में तैनात हैं। शनिवार की देर शाम वह खाना खाने के बाद गांव के बाहर घूमने चले गए। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटे तो परिजन उनकी तलाश में निकल गए।
उनका रक्तरंजित शव गांव से बाहर करीब दो सौ मीटर की दूरी पर पीपली नायक के रास्ते पर पड़ा मिला। उनका चेहरा किसी भारी चीज के प्रहार से बुरी तरह कुचला हुआ था। हत्या से गांव में सनसनी फैल गयी। सूचना के बाद घटना स्थल पर एएसपी संसार सिंह, क्षेत्राधिकारी टांडा ओमकार नाथ शर्मा, टांडा कोतवाल सुरेंद्र सिंह पचौरी व दढ़ियाल चौकी इंचार्ज राकेश कुमार सहित फोरेंसिक टीम पहुंची।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया था। घटना के बाद पुलिस रात को ही हत्या की जांच में ही जुट गई थी। इस दौरान पुलिस ने पीआरडी कर्मी के परिजनों और ग्रामीणों से बात कर जानकारी जुटाई गई। गांव की महिला और उसके जीजा सिंह को हिरासत में लिया गया है।
पीआरडी कर्मी के बड़े पुत्र मोहित की तहरीर के आधार पर महिला और उसके जीजा के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज की है। तहरीर में पीआरर्डी कर्मी के बड़े पुत्र मोहित ने आरोप लगाया गया है कि काफी समय से उनके पिता और गांव की महिला से संबंध थे। इससे महिला का जीजा पीआरडी कर्मी से रंजिश रखता था।