फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   rampur police won the match

Rampur News: रामपुर पुलिस की टीम ने जीता सेमीफाइनल मुकाबला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Mar 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
rampur police won the match
रामपुर। शहर के ज्वाला क्लब मैदान में चल रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय मैमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को पहला सेमीफाइनल मुकाबला रामपुर पुलिस और परवेज क्लब के बीच खेला गया। जिसमें परवेज क्लब के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए परवेज क्लब की टीम ने रामपुर पुलिस टीम के सामने 124 रनों का लक्ष्य रखा। परवेज क्लब से कपिल ने 26 रन और शमशाद ने 23 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रामपुर पुलिस की टीम ने 4 विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की ओर से अमित बामडोली ने 56 रन और मोहित ने 23 रनों का योगदान दिया। परवेज क्लब की ओर से दर्शित ने 2 विकेट और मेहंदी ने 1 विकेट चटकाया। मैन ऑफ द मैच पवन यादव रहे। गेम चेंजिंग अवार्ड अमित बामडोली को दिया गया। अंपायरिंग संजय, स्कोरिंग अभिषेक राजपूत और कमेंट्री अमित सक्सेना ने की। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख जगपाल यादव, अनु सक्सेना, विक्की सक्सेना, कुलदीप सक्सेना आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed