फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur Police tops the state in disposal of complaints.

Rampur News: शिकायतों के निस्तारण में रामपुर पुलिस प्रदेश में अव्वल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Rampur Police tops the state in disposal of complaints.
रामपुर। आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज होने वाली शिकायतों के निस्तारण में रामपुर पुलिस ने बाजी मारी है। यूपी में रामपुर पहले स्थान पर रहा है। प्रदेश में पहले स्थान पर रहने पर पुलिस प्रशासन गदगद है।मुख्यमंत्री शिकायतों के निस्तारण को लेकर गंभीर हैं। इसको लेकर यूपी सरकार ने आईजीआरएस के जरिये शिकायतों का निस्तारण कराने की जिम्मेदारी पुलिस व प्रशासनिक अफसरों को सौंपी है। अक्तूबर माह में पुलिस स्तर पर दर्ज होने वाली शिकायतों के निस्तारण में रामपुर पुलिस ने पहला स्थान हासिल किया है। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के अनुसार जनपद रामपुर के समस्त 17 थानों ने आईजीआरएस (समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली) निस्तारण में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

जनपद रामपुर में पुलिस कार्यालय में स्थित आईजीआरएस कार्यालय व थानों पर नियुक्त कर्मचारियों द्वारा आईजीआरएस पोर्टल से प्राप्त जनता की शिकायतों को त्वरित व गुणवत्तापूर्वक निस्तारित किया गया है। जिसके परिणामस्वरूप ने जनपद रामपुर व जनपद के समस्त थानों का प्रदेश में प्रथम स्थान आया है। आईजीआरएस के जरिये शिकायतों का निस्तारण करने वाली पुलिस टीम को दस हजार रुपये के नकद पुरुस्कार से पुरूस्कृत किया तथा थानों पर नियुक्त अन्य आईजीआरएस कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
विज्ञापन

--------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतों के निस्तारण में रामपुर को दूसरा स्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। अक्तूबर माह में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के समाधान में शासन स्तर से जिले को प्रदेश में दूसरी रैंक प्रदान की गई है।
जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप प्रशासनिक स्तर से आमजन की समस्याओं और शिकायतों के समाधान को लेकर प्रत्येक अधिकारी को व्यक्तिगत रूचि लेते हुए गंभीरतापूर्वक कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों द्वारा जमीनी विवाद एवं गंभीर प्रकृति के मामलों के संबंध में स्वयं मौके का निरीक्षण करके स्थलीय समाधान कराया जा रहा है। शिकायतों और समस्याओं के समाधान के लिए शासन स्तर से जिले को दूसरी रैंक मिलना जिले के अधिकारियों के लिए उत्साहवर्धक है। अब अधिकारियों की यह जिम्मेदारी भी है कि वे इस दूसरी रैंक को आगामी हर माह के लिए पहली रैंक पर लाकर उसे बरकरार रखें। इस बार एडीएम वित्त एवं राजस्व हेम सिंह और नगर मजिस्ट्रेट सौरभ भट्ट को संयुक्त रूप से आईजीआरएस पोर्टल के लिए नोडल बनाया गया था। कहा कि ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर फैजान खान सहित पूरी टीम द्वारा भी लगातार अधिकारियों के साथ समन्वय के परिणामस्वरूप जिले को इस माह बेहतर रैंक मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed