फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   rampur Police team reached to take possession of Jauhar Research Institute land was given on lease to Azam Kha

UP: जौहर शोध संस्थान का भवन सील किया, सपा सरकार में 100 रुपये वार्षिक शुल्क पर जौहर ट्रस्ट को दी गई थी लीज पर

Tue, 14 Mar 2023 09:21 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 14 Mar 2023 09:21 PM IST
सार

जौहर संस्थान की बिल्डिंग सपा शासन में मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट को 100 रुपये के वार्षिक शुल्क पर 33 साल के लिए लीज पर दी गई थी।

विज्ञापन
rampur Police team reached to take possession of Jauhar Research Institute land was given on lease to Azam Kha
रामपुर पब्लिक स्कूल सील - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रशासन ने जौहर प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान के भवन को सील दिया है। भवन को जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। इस भवन में रामपुर पब्लिक स्कूल चलता था। जिसकी प्रधानाचार्य ने मौके पर पहुंचकर प्रशासन पर आरोप लगाया कि नोटिस की अवधि 18 मार्च तक थी। उससे पहले ही भवन को सील कर दिया गया है।

विज्ञापन

जौहर संस्थान की बिल्डिंग सपा शासन में मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट को 100 रुपये के वार्षिक शुल्क पर 33 साल के लिए लीज पर दी गई थी। तय हुआ था कि लीज की अवधि 33-33 साल के लिए दो बार बढ़ाई जा सकती है। सपा नेता आजम खां ट्रस्ट के आजीवन अध्यक्ष हैं। लीज के समय इस जमीन पर मौलाना मोहम्मद अली जौहर प्रशिक्षण व शोध संस्थान के संचालन की योजना बताई गई थी। कहा गया था कि संस्थान अरबी-फारसी की पढ़ाई के साथ शोध कार्य कराएगा। बाद में इस शर्त में बदलाव करते हुए उच्च शिक्षा के स्थान पर सभी विषयों में प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा शब्द जुड़वा दिया गया था। इसके बाद शोध संस्थान के भवन में रामपुर पब्लिक स्कूल के नाम से विद्यालय का संचालन शुरू करा दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ में 28 जनवरी को हुई कैबिनेट की बैठक में शर्तों के उल्लंघन के आधार पर लीज निरस्त कर दी गई। इसके बाद अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की निदेशक जे रीभा ने जौहर प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान की जमीन और भवन पर सरकारी कब्जा लेने का आदेश किया था। इसके बाद डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ ने एडीएम (प्रशासन) लालता प्रसाद शाक्य की अध्यक्षता चार सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया था। कमेटी में एसडीएम सदर, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी और सीओ सिटी को शामिल किया गया है। इस मामले में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी की ओर से जौहर ट्रस्ट को नोटिस जारी कर 15 दिन के अंदर बिल्डिंग को खाली करने का निर्देश दिया गया था। मंगलवार की शाम एडीएम (प्रशासन) लालता प्रसाद शाक्य और एसडीएम सदर निरंकार सिंह के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने बिल्डिंग को सील कर दिया। सुरक्षा की दृष्टि से यहां भारी संख्या में पुलिस मौजूद रही।

विज्ञापन

जौहर शोध संस्थान की बिल्डिंग को लेकर शासन स्तर से जो निर्देश प्राप्त हुए थे उसके मुताबिक कार्रवाई की गई है। इसको लेकर पहले नोटिस भी जारी किया गया था। रामपुर पब्लिक स्कूल के बच्चों की परीक्षा समाप्त हो चुकी है। बच्चे दूसरे स्कूल में दाखिला ले सकते हैं। -रविंद्र कुमार मांदड़, जिलाधिकारी

बच्चों की परीक्षा अभी समाप्त नहीं हुई है। हमे जो नोटिस जारी किया गया था उसके मुताबिक हमारे पास 18 मार्च तक का समय था। नोटिस की अवधि के पूरा हुए बिना ही बिल्डिंग को सील कर दिया गया है। लगभग 1600 बच्चों का भविष्य अधर में लटक गया है। -हिना मुजद्दी, प्रिंसिपल, रामपुर पब्लिक स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed