{"_id":"693fd60b621eae13f80dfa98","slug":"rampur-police-encounter-in-chhapra-village-one-accused-of-cow-slaughter-arrested-three-accomplices-escaped-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर: छपर्रा गांव में पुलिस मुठभेड़, गोकशी का एक आरोपी गिरफ्तार, तीन साथी भाग निकले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर: छपर्रा गांव में पुलिस मुठभेड़, गोकशी का एक आरोपी गिरफ्तार, तीन साथी भाग निकले
Mon, 15 Dec 2025 03:04 PM IST
विमल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, स्वार (रामपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, स्वार (रामपुर)।
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 15 Dec 2025 03:04 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में गोकशी का आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : संवाद
स्वार कोतवाली क्षेत्र के छपर्रा गांव के जंगल में रविवार रात गोकशों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ हो गई। इसमें हिस्ट्रीशीटर मौअज्जम निवासी नरपतनगर के पैर गोली लगी है। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया जबकि उसके तीन साथी भाग निकले।
विज्ञापन
पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के पास से तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। कोतवाल प्रदीप मलिक ने बताया कि छपर्रा गांव स्थित कोसी नदी के तटबंध की तरफ रात्रि गश्त की जा रही थी। इसी बीच कर्मियों पर कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
जवाबी कार्रवाई में एक युवक जख्मी हो गया। उसकी पहचान मौअज्जम पुत्र मोहम्मद अहमद निवासी नरपतनगर, थाना स्वार के रूप में हुई है। उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। आरोपी लंबे समय से गोकशी की घटनाओं में लिप्त था।
विज्ञापन
आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस बरामद किया है। कोतवाल ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के नाम बताए हैं। इसी आधार पर रिजवान अली, इस्तखार और सुलेमान की तलाश की जा रही है।