फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur police becomes paperless, e-office system implemented

Rampur News: पेपरलैस हुई रामपुर पुलिस, लागू हुआ ई-ऑफिस सिस्टम

Wed, 29 Jan 2025 01:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 29 Jan 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Rampur police becomes paperless, e-office system implemented

विज्ञापन
रामपुर। रामपुर पुलिस अब पेपरलैस बन गई है। यहां पर अब सभी कामकाज ई सिस्टम के जरिए शुरू कर दिए गए हैं। इसके लिए 150 से ज्यादा पुलिस कर्मियों को इसकी कमान सौंपी गई है। जिले के सभी थानों से लेकर पुलिस दफ्तर तक ई-ऑफिस की व्यवस्था की गई है। अब तक 1000 से ज्यादा फाइलें सिस्टम के दायरे में आ चुकी हैं।
यूपी सरकार सरकारी दफ्तरों को पेपरलैस करना चाहती है। इसके लिए शासन का पूरा फोकस प्रदेश के हर जिले को पेपरलैस कर ई-ऑफिस सिस्टम लागू करना है। इसी क्रम में अब रामपुर पुलिस भी पेपरलैस हो गई है। पुलिस विभाग में ई-ऑफिस सिस्टम लागू कर दिया गया है। आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स की ओर से इसको लेकर पिछले साल मई में यह व्यवस्था लागू करने के आदेश दिए गए थे। ई-ऑफिस प्रणाली को लागू करने के लिए सभी अधिकारियों, थाना प्रभारियों के लिए डिजीटल हस्ताक्षर सर्टिफिकेट तैयार कराए गए। साथ ही 153 कर्मचारियों को ई-ऑफिस के लिए प्रशिक्षित किया गया था।
विज्ञापन

एसपी विद्या सागर मिश्र ने बताया कि जिले में ई-ऑफिस प्रणाली की शुरूआत 16 नवंबर 2024 से जनसूचना (आरटीआई) कार्यालय में की गई थी। इसके बाद अब इसे शत-प्रतिशत लागू कर दिया गया है। बताया कि एक जनवरी से समस्त कार्यालयों व थानों में ई-ऑफिस प्रणाली को आरंभ किया गया है। उच्चाधिकारियों से प्राप्त पत्राचार की रिसीप्ट तैयार कर संबंधित कार्यालय को ई-ऑफिस के माध्यम से डिजिटल हस्ताक्षर कर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि पुलिस कार्यालय व थानों ने भी फाइलों के साथ-साथ अन्य दस्तावेजों को कागज रहित कर इलेक्ट्रॉनिक ई-ऑफिस के माध्यम से किया जा रहा है। बताया कि मंगलवार तक ई-ऑफिस में अभी तक कुल 1043 फाइलें ऑनलाइन हुई हैं और प्राप्त देने 3674 लोगों को रसीदें भी जारी की जा चुकी हैं। एसपी ने बताया कि ई-ऑफिस प्रणाली से सरकारी कार्य में पारदर्शिता और जबावदेही बढे़गी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed