फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   rampur palika declered odf plus plus

रामपुर नगर पालिका ओडीएफ प्लस प्लस घोषित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
rampur palika declered odf plus plus
रामपुर। शहर की साफ सफाई के स्तर में सुधार हुआ है। थर्ड पार्टी सर्वे के बाद रामपुर नगर पालिका को ओडीएफ प्लस प्लस घोषित कर दिया है।
विज्ञापन

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डॉ. इन्दुशेखर मिश्रा ने बताया कि शासन के द्वारा निकायों का ओडीएफ सर्वे थर्ड पार्टी के द्वारा कराया जाता है। जिसमें शहर की साफ सफाई, सीवरेज सिस्टम आदि बिंदुओं का सर्वे किया जाता है। जिसके बाद रिपोर्ट के आधार पर निकायों को ओडीएफ प्लस या ओडीएफ प्लस प्लस घोषित किया जाता है। रामपुर में यह सर्वे 2021 में तत्कालीन अधिशासी अधिकारी डॉ. विवेकानंद गंगवार की देखरेख में हुआ था। जिसकी रिपोर्ट शुक्रवार को जारी हो गई। इसके तहत रामपुर नगर पालिका पहली बार में ही ओडीएफ प्लस प्लस घोषित हो गई है। जिसमें जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़, स्वच्छ भारत मिशन के नोडल अधिकारी देवेंद्र बहादुर गौतम, जिला कोर्डिनेटर संतोष गंगवार आदि का सहयोग रहा है। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि आगे भी शहर की स्वच्छता की दृष्टि से बेहतर कार्य किए जाएंगे। ज्वालानगर और सिविल लाइंस पर भी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed