{"_id":"60313b988ebc3ee9562eac37","slug":"rampur-news-youth-news-dc-shimla-give-tips-for-youth-prepration-of-exam-rampur-news-sml3616906168","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्य निर्धारित कर प्रतियोगी परीक्षा की करें तैयारी : आदित्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्य निर्धारित कर प्रतियोगी परीक्षा की करें तैयारी : आदित्य
विज्ञापन
प्रशासन के कार्यक्रम में मौजूद युवा।
रामपुर बुशहर। पदम छात्र स्कूल रामपुर के सभागार में शनिवार को प्रशासन ने युवाओं के मार्गदर्शन के लिए ‘संघर्ष आपका, सहयोग हमारा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी और एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन ने मौजूद छात्र-छात्राओं को आईएएस, एचएएस, एनटी और एचपी एलाइड सर्विस स्पर्धाओं के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कार्यक्रम में दोनों अधिकारियों ने युवाओं के प्रतियोगिता परीक्षाओं से संबंधित शंकाओं और सवालों का निदान भी किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे उपायुक्त शिमला आदित्य कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
एसडीएम सुरेंद्र मोहन ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सहयोग कार्यक्रम प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने के इच्छुक छात्र-छात्राओं को हर तरह से सहायता करेगा। इस कार्यक्रम के तहत जहां विद्यार्थियों को लाइब्रेरी में पुस्तकें और अन्य पाठन सामग्री उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके साथ ही विषय विशेषज्ञों के माध्यम से छात्र-छात्राओं की शंकाओं और सवालों का भी समाधान करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल पुस्तकालय के लिए करीब दो सौ पुस्तकें उपलब्ध करवाई गई हैं, जो छात्र-छात्राओं के भविष्य के लिए सहायक होंगी। इसके अलावा आने वाले समय में एक लाख रुपये की पुस्तकें रामपुर पुस्तकालय में उपलब्ध करवाई जाएंगी।
उपायुक्त आदित्य नेगी ने कहा कि बच्चों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में बैठने से पहले अपना लक्ष्य निर्धारित कर उस लक्ष्य को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता रहती है। उन्होंने कहा कि तैयारियां करते समय हमेशा अपने लक्ष्य को लेकर चलें और किसी भी परीक्षा में असफलता और नकारात्मक सोच न रखें। इन बातों को ध्यान में रखकर सफलता हासिल की जा सकती है।
विज्ञापन
कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं ने जिला उपायुक्त और एसडीएम के समक्ष अपने सवाल भी रखे। वहीं उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन के लिए स्थानीय प्रशासन की सराहना की। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी रामपुर केआर कपूर, प्रधानाचार्य प्रवीण गुप्ता सहित अन्य विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।