फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   rampur news weather news kinnaur rain snow many road closed

किन्नौर में बारिश-बर्फबारी से हाईवे समेत कई सड़कें बंद

Thu, 20 May 2021 10:40 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
rampur news weather news kinnaur rain snow many road closed
संागला (किन्नौर)। किन्नौर जिले में ताजा बर्फबारी और बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश और बर्फबारी से जिले के सैकड़ों गांवों में बिजली गुल हो गई है तो वहीं नेशनल हाईवे-5 पूह से आगे बाधित है। इसके अलावा जिले में कई संपर्क मार्ग बाधित हैं। ऊंचाई क्षेत्रों इस दौरान चार इंच तक बर्फबारी होने से सैकड़ों बागवानों और किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। जिले के हांगो, नाको, छितकुल, रक्षम, लिप्पा आसरंग, किन्नू चांरग और नेंसग में चार इंच तक बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है। जबकि निचले क्षेत्रों में जिला मुख्यालय रिकांगपिओ सहित पोवारी, कड़छम, टापरी, भावानगर निगुलसरी और चौरा में लगातार बारिश होने से तापमान लुढ़क गया है। बारिश और बर्फबारी से स्पीलो के समीप 59 ट्रांसफार्मर बंद हो गए हैं। इस वजह से पूह, स्पीति वैली और काजा क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है।
विज्ञापन

एनएच-5 पर टापरी के नजदीक भगतनाला, स्पीलो और नेसंग के आसपास एनच-5 बंद होने से वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई है। हालांकि एनएच प्राधिकरण हाईवे को बहाल करने में जुटा हुआ है। इसके अलावा जिले में कई संपर्क मार्ग भी बाधित है। इस वजह से क्षेत्र के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पागल नाले में घंटों फंसे रहे आईबीपी के जवान समेत कई लोग
टापरी में पागलनाला में मलबा आने से एक वाहन घंटों मलबे में फंसा रहा। घटना उस समय की है कि जब वाहन चालक अनिल सहित वाहन में आईटीबीपी के जवान समीर अहमद, पप्तिश गुप्ता और बेटी फातिमा देर रात ढाई बजे यहां से गुजर रहे थे। इसी दौरान पागल नाले में बचानक बड़ी मात्रा में मलबा गया और इसमें गाड़ी फंस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस थाना टापरी सुरक्षा इकाई प्रभारी रामकृष्ण नेगी और मानक मुख्य आरक्षी टीकम राम की टीम ने रेस्क्यू कर अंधेरे में वाहन से चालक और परिवार को सुरक्षित निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इसके बाद मलबे को हटाया गया। एनएच प्राधिकरण कनिष्ठ अभियंता दिव्या मेहता ने बताया कि पागलानाले से मलबा हटकर एनएच-5 को बहाल कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed